फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ulajh Box Office Collection Day 13: अभी भी 10 करोड़ से दूर है 'उलझ', जानें 13वें दिन कितनी पतली रही हालत

Wed, 14 Aug 2024 08:08 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 14 Aug 2024 08:08 PM IST
सार

जान्हवी कपूर की फिल्म 'उलझ' रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर उलझना शुरू हो गई थी। कोई दिन ऐसा नहीं आया, जब लगा हो कि फिल्म टिकट खिड़की पर वापसी कर सकती है। फिल्म दो अगस्त को रिलीज हुई थी और आज इसे रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। 'उलझ' हर दिन बॉक्स ऑफिस पर रेंगती हुई नजर आई और दर्शक भी रेंग-रेंगकर ही इसे देखने पहुंचे।
 
विज्ञापन
Ulajh Box Office Collection Day 13 know about janhvi kapoor gulshan devaiah adil hussain film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

'उलझ' की अब तक हुई कमाई की बात करें तो यह अभी भी 10 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई है। फिल्म ने 13वें दिन केवल 0.08 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है। हालांकि, पूरे आंकड़ों का आना अभी बाकी है, लेकिन बीते दिनों की कमाई देखते हुए आसानी से कहा जा सकता है कि आज भी 'उलझ' की हालत पतली ही रही।

Ulajh Box Office Collection Day 13 know about janhvi kapoor gulshan devaiah adil hussain film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

'उलझ' ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन कमाई में मामूली सी बढ़त हुई और कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये पर आकर थम गया। तीसरे दिन फिर से मामूली उछाल देखने को मिला और फिल्म ने दो करोड़ रुपये कमाए। शुरुआती तीन दिन ही 'उलझ' के लिए सबसे अच्छे रहे, क्योंकि चौथे दिन से लेकर अब तक इसने किसी भी दिन एक करोड़ रुपये का कलेक्शन नहीं किया। 

Ranvir Shorey: रणवीर शौरी की सना मकबूल पर तीखी टिप्पणी, कहा- लड़की होने से गलत बर्ताव का लाइसेंस नहीं मिलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Ulajh Box Office Collection Day 13 know about janhvi kapoor gulshan devaiah adil hussain film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

करोड़ों से शुरू हुई 'उलझ' की कमाई चौथे दिन से ही लाख से ऊपर नहीं जा पाई। फिल्म ने चौथे दिन भी 65 लाख रुपये कमाए और पांचवें दिन भी। छठे दिन 10 लाख की गिरावट दर्ज हुई और 55 लाख रुपये की कमाई हुई। सातवें दिन 45 लाख के साथ पहले हफ्ते में कुल 7.2 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन हो पाया।

Rajesh Khanna: 'बिग बॉस' में आते-आते रह गए थे राजेश खन्ना, एक एपिसोड के लिए मिलते इतने करोड़ रुपये

विज्ञापन
Ulajh Box Office Collection Day 13 know about janhvi kapoor gulshan devaiah adil hussain film total earning
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor

फिल्म ने आठवें दिन 35 लाख रुपये, नौवें दिन 58 लाख रुपये, 10वें दिन छह लाख रुपये की कमाई की। इसके बाद 11वें और 12वें दिन लगभग 13 लाख और 12 लाख रुपये का कलेक्शन किया। आज की कमाई को जोड़ दिया जाए तो 'उलझ' ने अभी तक कुल 9.03 करोड़ रुपये ही कमाए है। बता दें कि इस थ्रिलर फिल्म में जान्हवी कपूर, गुलशन देवैया, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग, सचिन खेड़कर, रोशन मैथ्यू और राजेंद्र गुप्ता समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है।

Laila Majnu: 'लैला मजनू' को दर्शकों से मिल रहा है काफी प्यार, लेकिन आयुष्मान खुराना को कैसी लगी फिल्म, जानें
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed