अजय देवगन की हालिया रिलीज 'शैतान' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लंबे समय से अच्छी हॉरर फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शक इस फिल्म को भरपूर प्यार दे रहे हैं। 'शैतान' को मिल रहे रिस्पांस इस साल आने वाली अन्य हॉरर फिल्मों के लिए भी एक अच्छा संकेत हैं। शैतान के बाद इस साल कई बड़ी हॉरर फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज होगी। चलिए आपको इन फिल्मों के बारे में बताते हैं।
Horror Films: शैतान के बाद अब ये हॉरर फिल्में मचाएंगी दशहत, लिस्ट में शामिल हैं कई हिट मूवी के सीक्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम 'स्त्री 2' का है। 'स्त्री 2' साल 2018 में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर 'स्त्री' की सीक्वल है। 'स्त्री' एक बेहतरीन हॉरर कॉमेडी फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव के साथ-साथ वरुण धवन और पंकज त्रिपाठी जैसे शानदार कलाकार मुख्य भमिका में हैं। यह फिल्म मूवी 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
बॉलीवुड के चार्मिंग स्टार कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' भी इस लिस्ट में शामिल है। रविवार को फिल्म की शूटिंग शुरू की गई। फिल्म में कार्तिक के अलावा एनिमल फेम तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी कर रहे है। रिपोर्ट्स की माने तो यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
नुसरत भरूचा स्टारर 'छोरी 2' भी इस लिस्ट में शामिल हैं। विशाल फुरिया के निर्देशन में बन रही 'छोरी 2' मशहूर मराठी हॉरर फिल्म लपाछपी की हिंदी रिमेक है। फिल्म में नुसरत भरूचा के अलावा सौरभ गोयल और सोहा अली खान भी मुख्य भूमिका में है। यह फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Krystyna Pyszkova: प्रियंका चोपड़ा से प्रभावित हैं क्रिस्टीना, बोलीं- वे मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं
इसके अलावा इंडिया की पहली हॉरर 3D फिल्म हॉन्टेड का सीक्वल भी इस साल बड़े पर्दे पर खौफ मचाने को तैयार है। 'हॉन्टेड: घोस्ट ऑफ द पास्ट' को विक्रम भट्ट ने निर्देशित किया है। यह फिल्म इस साल के अंत में बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
MC Stan: बिग बॉस 16 विजेता और रैपर एमसी स्टैन का यूट्यूब अकाउंट हुआ हैक, नोट साझा कर दी स्कैम की जानकारी