स्मृति ईरानी आज के समय में लाखों महिलाओं के लिए प्रेरणा बन गई हैं। सीरियल 'कभी सास भी कभी बहू थी' से ही स्मृति अपने किरदार तुलसी से लोगों को अपने अभिनय से कायल करती नजर आई हैं। टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कहने के बाद भी स्मृति की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई, बल्कि एक राजनेता के रूप में भी लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया। हाल ही में स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसे यूजर्स का बहुत प्यार मिल रहा है।
Smriti Irani: डिपार्टमेंटल स्टोर में घर का सामान खरीदती दिखीं स्मृति ईरानी, एकता कपूर बोलीं- मास्क लगाए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति ईरानी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्हें डिपार्टमेंटल स्टोर से घर के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदते देखा गया। उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'आप जानते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं। जब छुट्टी मनाने वालों के साथ घूमने की जगह काम करना पसंद किया जाता है।'
A post shared by Smriti Irani (@smritiiraniofficial)
">http://
स्मृति ईरानी की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसे ढेरों लाइक्स भी मिल रहे हैं। कई सेलेब्स ने उनके इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया। एकता कपूर ने लिखा, 'मास्क लगाए मेरी दोस्त काफी खूबसूरत लग रही है। भावना सोमाया ने लिखा, 'हर चरण का एक अर्थ है।' वहीं, कई यूजर्स ने लिखा, 'स्मृति ने मास्क लगाकर अपनी सुरक्षा का ध्यान दिया।' एक और यूजर ने लिखा,' महिलाएं अपने हर कर्तव्य को बखूबी निभाती हैं।'
Tunisha Sharma Death Case: 'हमारी चुप्पी को कमजोरी न समझें' तुनिशा केस पर फूटा शीजान की बहनों का गुस्सा
स्मृति ईरानी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। वह परिवार के साथ बिताए समय की कहानियों और पोस्ट लगातार अपडेट करती रहती हैं। कुछ सप्ताह पहले उन्होंने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह किचन में चूरमा के लड्डू बनाती दिखी थीं। फैंस भी उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।
Tunisha Sharma: तुनिशा को खोने का गम नहीं झेल पा रहीं मां, बॉडी देखने के बाद हुईं बेसुध, देख नहीं रुकेंगे आंसू