उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहने वाली उर्फी हर दिन नई ड्रेस में लोगों के सामने हाजिर होती हैं। अधिकांश बार उन्हें ट्रोल किया जाता है तो कई बार उनकी तारीफ भी हो जाती है। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर पूरा माहौल बनाकर रखने वाली उर्फी आज फिर एक पोस्ट से सुर्खियों में हैं। इस बार मामला यह है कि उन्होंने नौकरी करने की इच्छा जताई है। बाकायदा अपना रिज्यूमे साझा कर उर्फी ने लोगों से मदद की गुहार लगाई है।
Uorfi Javed: नौकरी की तलाश में निकलीं उर्फी, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार, बोलीं- पेट के लिए कुछ तो करना होगा!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उर्फी जावेद ने अपना रिज्यूमे साझा किया है। इसमें अपनी काबिलियत और स्किल्स के बारे में बताया है। उर्फी ने रिज्यूमे पर साफ-साफ लिखा है कि वह रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की तलाश में हैं। उर्फी ने इसके साथ लंबा कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, 'रिसेप्शनिस्ट के रूप में काम करने को तैयार हूं!!!' इसके बाद उन्होंने लिखा है कि वह नौकरी की तलाश में हैं और लोगों से मदद चाहिए।
Shikhar-Aamir: 'सितारे जमीन पर' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं शिखर धवन? क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी
उर्फी ने लिखा है, 'हां, मैं नौकरी ढूंढ रही हूं, क्योंकि 31 मई करीब आने वाला है और मेरा फैशन इंफ्लुएंस खतरे में है। अभी भूखे पेट को तो संभालना ही है। यह मेरे लिए सबसे अच्छी बात है। किसी भी तरह के सुझाव की सराहना कीह जाएगी दोस्तों! 31 मई से पहले मुझे नौकरी ढूंढनी है, इसलिए कृपया इस काम में मेरी मदद करें'।
उर्फी जावेद ने रिज्यूमे में अपनी काबिलियत को बड़े रोचक तरीके से लिखा है। उन्होंने 'एक्सपीरियंस' सेक्शन में लिखा है, 'अगर ट्रोल्स को हैंडल कर सकती हूं तो आपके फोन कॉल्स को भी कर लूंगी'। उर्फी जावेद के इस पोस्ट पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है।
Richa Chadha: ऋचा चड्ढा ने स्टीवन स्पिलबर्ग से की भंसाली की तुलना, कठिन डांस सीक्वेंस का अनुभव किया साझा
उर्फी के इस पोस्ट पर सबसे पहले तो उनसे सवाल किया जा रहा है कि आखिर उन्हें अचानक नौकरी की जरूरत क्यों पड़ गई। उर्फी नौकरी करेंगी, यह बात यूजर्स के गले से नहीं उतर रही है। हालांकि, कई लोगों ने उर्फी को नौकरी का ऑफर भी दे डाला है। एक यूजर ने लिखा, 'अच्छी खासी नेटवर्थ है, फिर नौकरी की क्या जरूरत है?' एक यूजर ने लिखा, 'शानदार फैशन सेंस के साथ आपका दिल बहुत साफ है'।
Heeramandi: हीरामंडी के संवाद से मुंबई पुलिस ने दिखाई रचनात्मकता, लोग बोले- 300 शब्द का निबंध कबूल कर लीजिए