सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Hollywood Movies: धमाल मचाने को तैयार हैं हॉलीवुड की ये साइंस फिक्शन फिल्में, पर्दे पर दिखेगा जबर्दस्त एडवेंचर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 03:53 PM IST
विज्ञापन
Upcoming Bollywood Science Fiction Movies Alien Romulus Kalki 2989 Ad Dune Transformers One
साइंस फिक्शन फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 बॉक्स ऑफिस के लिए शानदार रहा था। एक के बाद कई बेहतरीन फिल्में थिएटर में रिलीज हुईं, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये फिल्में दर्शकों के साथ-साथ मेकर्स की उम्मीदों पर भी खरी उतरी। इन फिल्मों में बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्म भी शामिल रही। अब इस साल भी ऐसी कई फिल्में रिलीज को तैयार हैं, जिनमें हॉलीवुड की साइंस फिक्शन फिल्मों को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। चलिए आपको इन फिल्मो के बारे में बताते हैं। 


 
Trending Videos
Upcoming Bollywood Science Fiction Movies Alien Romulus Kalki 2989 Ad Dune Transformers One
एलियन: रोमुलस - फोटो : सोशल मीडिया

इस लिस्ट में पहला नाम फिल्म 'एलियन: रोमुलस' का है। फेडे अल्वारेज द्वारा निर्देशित यह फिल्म 'एलियन' फ्रेंचाइजी की नौवीं फिल्म है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है। यह फिल्म 16 अगस्त 2024 को रिलीज होगी, जबकि भारत में इसे अमेरिका से एक दिन पहले 15 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। बुधवार को इस फिल्म का टीजर ट्रेलर जारी किया गया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Bollywood Science Fiction Movies Alien Romulus Kalki 2989 Ad Dune Transformers One
रिबेल मून 2: द स्कारगिवर - फोटो : इंस्टाग्राम
लिस्ट में अगला नाम 'रिबेल मून' पार्ट 2 का है। स्पेस एडवेंचर 'रिबेल मून- पार्ट 2: द स्कारगिवर' को जैक स्नायडर ने निर्देशित किया है, जिसमें ब्रह्मांड के काल्पनिक ग्रहों पर सत्ता संघर्ष और वहां जिंदा रहने की जंग को दिखाया गया है। यह फिल्म 19 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। फिल्म के पहले पार्ट को दिसंबर 2023 में रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था अब फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। 

 
Upcoming Bollywood Science Fiction Movies Alien Romulus Kalki 2989 Ad Dune Transformers One
मिकी 17 - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्कर विजेता निर्देशक बोंग जून की फिल्म 'मिकी 17' का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म में हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट पैटिनसन मुख्य भूमिका में हैं, जिन्होंने 'ट्वाइलाइट' में वैंपायर बन दर्शकों का दिल भी अपनी अलग छाप छोड़ी थी। फिलहाल दर्शकों के अभिनेता के अगली साइंस फिक्शन फिल्म का इंतजार है। 
Swatantrya Veer Savarkar X Review: 'फिल्म हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की हकीकत है', रणदीप की मूवी देख बोले यूजर

विज्ञापन
Upcoming Bollywood Science Fiction Movies Alien Romulus Kalki 2989 Ad Dune Transformers One
'ट्रांसफॉर्मर्स' - फोटो : सोशल मीडिया

लिस्ट में अगला नाम 'ट्रांसफॉर्मर्स' फ्रेंचाइजी की फिल्म आठवीं फिल्म 'ट्रांसफॉर्मर्स वन' का है, इस फिल्म का एक अलग दर्शक वर्ग है। फिल्म के हर भाग को दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। अब 'ट्रांसफॉर्मर्स वन' रिलीज को तैयार है। फिल्म '13 सितंबर' को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इन फिल्मों का हिंदी दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Kapil Sharma: कपिल शर्मा को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत, कॉमेडी शो के इस सीन को लेकर मचा था बवाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed