फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror-Comedy Movies: 2025 में भी तहलका मचाएंगी हॉरर-कॉमेडी फिल्में, जानें कब रिलीज होगी कौन सी फिल्म

Sat, 04 Jan 2025 10:13 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2025 10:13 AM IST
सार

Horror-Comedy Movies: बीते साल हॉरर-कॉमेडी फिल्मों ने सिनेमाघरों में खूब तहलका मचाया। अब इस साल भी इस जॉनर की फिल्में सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में इस साल आपका मनोरंजन करने को तैयार हैं।
 

विज्ञापन
Upcoming Horror Comedy Movies 2025 Thama Shakti Shalini Raja Sahab bhoot bangla
2025 की हॉरर-कॉमेडी फिल्में - फोटो : इंस्टाग्राम
साल 2024 हॉरर कॉमेडी फिल्मों के लिए काफी शानदार रहा। इस जॉनर की फिल्मों को काफी पसंद किया गया। ‘मुंजा’, ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया 3’ तक को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। अब आने वाले वर्षों में भी इस जॉनर की फिल्मों का बोलबाला रहने वाला है। वहीं, साल 2025 में भी कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं वह कौन-कौन सी हॉरर कॉमेडी फिल्मों का लुत्फ आप उठा सकते हैं।


 
Upcoming Horror Comedy Movies 2025 Thama Shakti Shalini Raja Sahab bhoot bangla
थामा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
थामा
स्त्री 2 की सफलता के बाद दिनेश विजान मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स में एक और फिल्म को जोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना हॉरर कॉमेडी फिल्म थामा में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों

 
Upcoming Horror Comedy Movies 2025 Thama Shakti Shalini Raja Sahab bhoot bangla
शक्ति शालिनी - फोटो : इंस्टाग्राम
शक्ति शालिनी
मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स इस साल फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ लेकर आ रही है। यह फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, इसके स्टार कास्ट के बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है।
Ram Gopal Varma: 'मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं', बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते रामू

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming Horror Comedy Movies 2025 Thama Shakti Shalini Raja Sahab bhoot bangla
रजत दलाल - फोटो : इंस्टाग्राम
राजा साहब
साउथ सुपरस्टार प्रभास भी इस साल हॉरर कॉमेडी फिल्म के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए आ रहे हैं। फिल्म से प्रभास के कई लुक भी सामने आ चुके हैं। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 
विज्ञापन
Upcoming Horror Comedy Movies 2025 Thama Shakti Shalini Raja Sahab bhoot bangla
अक्षय कुमार की आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला का पहला पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्षय कुमार एक बार फिर हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। इस फिल्म में प्रियदर्शन और अक्षय कुमार एक बार फिर साथ नजर आएंगे। 14 साल बाद यह जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी। दोनों ने आखिरी बार ‘खट्टा-मिठा’ में काम किया था। इसके अलावा यह जोड़ी ‘हेरा फेरी’, ‘गरम मसाला’, ‘भागम भाग’, ‘भूल भुलैया’ में साथ काम कर चुकी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed