Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Upcoming Popular Web Series Sequels on Netflix Black Warrant The Royals Maamla Legal Hai Mismatched
{"_id":"68399365b2575319d30d3b4c","slug":"upcoming-popular-web-series-sequels-on-netflix-black-warrant-the-royals-maamla-legal-hai-mismatched-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Web Series: रोमांटिक कहानी से लेकर कोर्ट रूम ड्रामा तक, इन पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन का एलान; देखें लिस्ट","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Web Series: रोमांटिक कहानी से लेकर कोर्ट रूम ड्रामा तक, इन पॉपुलर वेब सीरीज के नए सीजन का एलान; देखें लिस्ट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Fri, 30 May 2025 04:47 PM IST
सार
Web Series New Season: आज के समय में वेब सीरीज की दीवानगी दर्शकों में सिर चढ़कर बोल रही है। अब पॉपुलर सीरीज के निर्माताओं ने सीरीज के नए सीजन का भी एलान कर दिया है। आइए जानते हैं उन वेब सीरीज के नाम।
विज्ञापन
1 of 5
वेब सीरीज 'मिसमैच्ड'
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर कई पॉपुलर वेब सीरीज का नया सीजन रिलीज होने को तैयार है, जिसकी घोषणा हो चुकी है। इन सीरीज का फैंस को भी बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस लिस्ट में कई चर्चित नाम शामिल हैं, जिनमें रोमांटिक सीरीज से लेकर कोर्ट रूम ड्रामा तक की कहानियों पर आधारित वेब सीरीज हैं। आइए जानते हैं उन सीरीज के बारे में।
2 of 5
ब्लैक वारंट का ट्रेलर हुआ जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्लैक वारंट- दूसरा सीजन
जहान कपूर एक बार फिर जेलर के किरदार में वापस आ रहे हैं। नेटफ्लिक्स ने शो के नए सीजन का एलान कर दिया है, जो जल्द आने वाला है। पहले सीजन की बात करें तो इसकी कहानी तिहाड़ जेल के जेलर रहे सुनील गुप्ता की किताब ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशन्स ऑफ ए तिहाड़ जेलर’ पर आधारित थी। अब यह देखना होगा कि इसके दूसरे सीजन की कहानी क्या होती है।
3 of 5
द रॉयल्स
- फोटो : इंस्टाग्राम- @bhumipednekar
द रॉयल्स- दूसरा सीजन
ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर अभिनीत 'द रॉयल्स' वेब सीरीज के दूसरे सीजन का एलान हो गया है। इसका नया सीजन नेटफ्लिक्स पर आएगा। इसी महीने 09 मई को इस सीरीज का पहला सीजन रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों द्वारा मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
मामला लीगल है- दूसरा सीजन
रवि किशन अभिनीत वेब सीरीज 'मामला लीगल है' का पहला सीजन 2024 में रिलीज हुआ था, जो एक कोर्ट रूम ड्रामा सीरीज थी। इसमें अभिनेता कोर्ट में चुनाव जीतकर अध्यक्ष बनना चाहते हैं। नेटफ्लिक्स ने इसके दूसरे सीजन का भी एलान कर दिया है, जो जल्द ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
5 of 5
मिसमैच्ड सीजन 3
- फोटो : इंस्टाग्राम
मिसमैच्ड- चौथा सीजन
'मिसमैच्ड' के चौथे सीजन का एलान नेटफ्लिक्स पर हो गया है, जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। कॉलेज लाइफ की कहानियों पर आधारित इस सीरीज का पहला पार्ट साल 2020 में रिलीज हुआ था। अब तक इसके तीन सीजन आ चुके हैं। प्राजक्ता कोहली इसमें मुख्य भूमिका में है। उनके अलावा इसमें रोहित सराफ, मुस्कान जाफरी भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।