नया साल शुरु हो गया है। बीते साल ओटीटी पर कई फिल्में और सीरीज रिलीज हुईं। इन फिल्मों और सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया। ‘मिर्जापुर सीजन 3’ और ‘पंचायत सीजन 3’ ऐसी सीरीज थीं, जिनका लोग बहुत ही बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। पिछले साल ही कई सीरीज के साल 2025 में रिलीज होने का ऐलान हो चुका है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज इस साल दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं और वह कब और कहां स्ट्रीम होंगी।
OTT 2025: साल 2025 में एंटरटेनमेंट का फुल डोज देंगी ये वेब सीरीज, जानें कब और कहां होंगी स्ट्रीम
OTT 2025: इस साल कई वेब सीरीज दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी सीरीज रिलीज होगी और आप इसे कहां देख सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत 4
ओटीटी पर सबसे ज्यादा पसंद की गई सीरीज में से एक ‘पंचायत’ वेब सीरीज है। इसके तीन सीजन पहले ही दर्शकों का मनोरंजन कर चुके हैं। फैंस को इसके चौथे सीजन का बेसब्री के साथ इंतजार है। कहा जा रहा है कि इसका चौथा सीजन इस साल रिलीज हो सकता है।
यह खबर भी पढ़ें: Emergency: 'भाई-भतीजावाद की उपज थीं इंदिरा गांधी', 'इमरजेंसी' की रिलीज से पहले कंगना रनौत का बड़ा बयान
पाताल लोक 2
प्राइम वीडियो की बेहतरीन सीरीज में से एक थी ‘पताल लोक’, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसका निर्देशन अविनाश अरुण धावरे ने किया था। हाल ही में ‘पाताल लोक 2’ का टीजर रिलीज किया गया। यह साल 17 जनवरी से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह, गुल पनाग, तिलोत्तमा शोम, जैसे कलाकार नजर आएंगे।
यह खबर भी पढ़ें: Pakistani Actors: कम नहीं है इन पाकिस्तानी एक्टर-एक्ट्रेस की भारत में पॉपुलैरिटी, हिंदी फिल्मों में भी आए नजर
ब्लैक वारंट
तिहाड़ जेल की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म ‘ब्लैक वारंट’ साल के पहले महीने यानी जनवरी में आपको देखने को मिलेगी। इस सीरीज में शशि कपूर के बेटे जहान कपूर मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। सीरीज का निर्देशन ‘सेक्रेड गेम्स’ जैसी सीरीज बनाने वाले निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने किया है। 10 जनवरी को इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा।
द ट्रायल
साल 2023 में द ट्रायल का पहला सीजन रिलीज हुआ था। इस कोर्ट रूम ड्रामा में काजोल ने एक वकील का किरदार निभाया था। फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं। इसके दूसरे सीजन के इस साल फरवरी में स्ट्रीम होने की उम्मीद है।