भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए सड़क हादसे के बाद वह लगातार सुर्खियों में बने हैं। उनका नाम अक्सर बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ नाम जोड़ा जाता है। जब से ऋषभ का एक्सीडेंट हुआ है तब से एक्ट्रेस लगातार अपने क्रिप्टिक पोस्ट को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने मुंबई में जिस अस्पताल में ऋषभ का इलाज चल रहा है उसकी तस्वीर शेयर की थी। इसी बीच एक्ट्रेस की मां ने एक ऐसा पोस्ट शेयर कर दिया जिसे देख फैंस भी कंफ्यूज हो गए हैं।
Urvashi Rautela: ऋषभ पंत को लेकर परेशान हैं उर्वशी? अभिनेत्री की मां ने पोस्ट कर कहा- 'चिंता मत करो बेटा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
A post shared by Meera Rautela (@meera_rautela)
">http://
उर्वशी की मां का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पोस्ट को देख काफी कंफ्यूज हो गए हैं कि आखिर उर्वशी को किस बात की इतनी चिंता सता रही है। वहीं, कुछ फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि, मीरा राजपूत ये दिखाना चाहती हैं कि ऋषभ पंत के एडमिट होने की वजह से उनकी बेटी काफी परेशान हैं। हालांकि कुछ फैंस इस पोस्ट पर उर्वशी और उनकी मां की चुटकी भी ले रहे हैं और कह रहे हैं कि सासू मां को अपने दामाद की कितनी चिंता है।
उर्वशी की मां के इस पोस्ट पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'वाट्सएप या कॉल करके ये बात बताई जा सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, क्या' ड्रामा लगाया हुआ है ये आप लोगों ने।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या मजाक बना रखा है।' इस पोस्ट को देख लोग कयास लगा रहे हैं कि, एक्ट्रेस की मां ऋषभ पंत से मिलने गई थीं। वहीं दूसरे यूजर्स ने लिखा,' सासू मां को बड़ी चिंता है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बेटी के प्यार ने मां को कहां ला दिया है।'