फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video: विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में दिखे पांच टीवी सेलेब्स, जानें सभी का किरदार

Fri, 13 Sep 2024 11:56 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Fri, 13 Sep 2024 11:56 AM IST
सार

विक्की विद्या का वो वाला वीडियो का धांसू ट्रेलर 12 सितंबर को ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म में राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की रोमांटिक जोड़ी देखने को मिली। फिल्म में कई टीवी सेलेब्स भी देखने को मिले, हालांकि यह टीवी सेलेब्स पहले भी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं। फिल्म में अर्चना पूरन सिंह, शेहनाज गिल, टीकू तलसानिया और कई टीवी हस्तियों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। टीवी कलाकारों के होने से यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक बताई जा रही है।
 
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video 5 TV celeb in Rajkummar Rao Triptii Dimri film Archana Puran Singh Shehnaaz Gill
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया

अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
अर्चना पूरन सिंह
हाल ही में कपिल शर्मा ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख की पुष्टि हो चुकी है। इसी के साथ शो में अर्चना की भी वापसी की पुष्टि हुई। अभिनेत्री ने विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में अर्चना की उपस्थिति से सभी को चौंका दिया है। ट्रेलर में अर्चना  कॉमिक किरदार के रूप में दिखाई दीं।
 
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video 5 TV celeb in Rajkummar Rao Triptii Dimri film Archana Puran Singh Shehnaaz Gill
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शहनाज गिल
इस फिल्म में शहनाज गिल एक डांस नंबर पर डांस करती नजर आ रही हैं। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के ट्रेलर में राज शांडिल्य निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही पल बाद सोशल मीडिया पर शहनाज के प्रशंसकों की प्रतिक्रियाएं आनी शरू हो गई थीं। फिल्म में शहनाज की झलक पाकर प्रशंसक काफी उत्साहित हैं कि इस फिल्म में उनका क्या किरदार होगा इसका खुलासा अभीतक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video 5 TV celeb in Rajkummar Rao Triptii Dimri film Archana Puran Singh Shehnaaz Gill
टिकू तलसानिया - फोटो : सोशल मीडिया
टिकू तलसानिया
टिकू तलसानिया को आपने कई टेलीविजन शो जैसे सजन रे फिर झूठ मत बोलो और प्रीतम प्यारे और वो में देखा होगा। विक्की विद्या का वो वाला वीडियो में उनकी भूमिका की बात करें तो, अभिनेता फिल्म में राजकुमार के दादा की भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। उनका मजेदार डायलॉग, 'पैसों की कमी नहीं है मुझे, किसी से भी उधार ले लूंगा' दर्शकों को काफी दिलचस्प लगा।
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video 5 TV celeb in Rajkummar Rao Triptii Dimri film Archana Puran Singh Shehnaaz Gill
अश्विनी कालसेकर - फोटो : सोशल मीडिया
अश्विनी कालसेकर
राजकुमार राव और तृप्ति अभिनीत आगामी फिल्म में अश्विनी कालसेकर का किरदार रहस्य बना हुआ है। हालांकि, ट्रेलर में उन्हें पारंपरिक हिमाचली पोशाक पहने हुए देखा गया है, जिससे यह लगता है कि वह फिल्म में गुरु की भूमिका में नजर आ सकती हैं। अश्विनी, झांसी की रानी, अफसर बिटिया और इतना करो ना मुझे प्यार जैसे शो के लिए जानी जाती हैं। उन्हें पीरियड ड्रामा सीरीज जोधा अकबर में महम अंगा की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed