सब्सक्राइब करें

VVKWWV Collection Day 6: खस्ता हो रही 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की हालत, छठे दिन भी कमाई में आई गिरावट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Wed, 16 Oct 2024 09:38 PM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 6 Rajkummar rao triptii dimri film total earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम@rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' 11 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों और समीक्षकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। दशहरे के त्योहार के अवसर पर इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए छह दिन पूरे हो गए हैं। वहीं, आज बुधवार के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं, चलिए जानते हैं फिल्म ने आज कितनी कमाई की।

Trending Videos
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 6 Rajkummar rao triptii dimri film total earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' की भिड़ंत आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म 'जिगरा' से है। यह एक  कॉमेडी-ड्रामा है, जो 1990 के दशक में रेट्रो थीम के साथ सेट की गई है और हमें पुराने दिनों की याद दिलाती है। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 6 Rajkummar rao triptii dimri film total earnings
'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसका बजट तकरीबन 30 करोड़ रुपये है। पहले दिन की कमाई के बाद 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने रिलीज के दूसरे दिन वीकएंड का फायदा मिला और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 6.9 करोड़ रुपये की कमाई की, लेकिन रविवार को फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी। तीसरे दिन फिल्म ने 6.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 6 Rajkummar rao triptii dimri film total earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

फिल्म मंडे टेस्ट में फेल हो गई थी। 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' ने बीते दिन यानी चौथे दिन भारी गिरावट के साथ 2.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने पांचवें दिन 2.1 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, आज बुधवार को फिल्म की कमाई में गिरावट आई है। शुरुआती आकड़ों के अनुसार, फिल्म ने छठे दिन 1.43 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, अब फिल्म की कुल कमाई 24.73 करोड़ रुपये हो गई है।

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video Box Office Collection Day 6 Rajkummar rao triptii dimri film total earnings
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। फिल्म में संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह कॉमेडी-ड्रामा टी-सीरीज फिल्म्स, बालाजी मोशन पिक्चर्स, वकाउ फिल्म्स और कथावचक फिल्म्स द्वारा निर्मित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed