फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VVKWWV: 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का पहला गाना जारी, रोमांस का तड़का लगाते दिखे राजकुमार और तृप्ति

Thu, 19 Sep 2024 04:39 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 19 Sep 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho out feature rajkummar rao triptii dimri romantic track
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो की - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी जल्द ही कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जो पारिवारिक ड्रामा, 90 के दशक की यादों, हास्य और रहस्य से भरा हुआ था। वहीं, अब फिल्म के निर्माता इसका पहला गाना रिलीज कर चुके हैं, जिसने प्रसंशकों के उत्साह को बढ़ा दिया है।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho out feature rajkummar rao triptii dimri romantic track
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

तुम जो मिले हो गाने में लीड के बीच की चंचल केमिस्ट्री को दिखाया गया है और यह आपको 90 के दशक में वापस ले जाने का वादा करता है। आज, 19 सितंबर, 2024 को आगामी फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के निर्माताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहला गाना रिलीज किया। तुम जो मिले हो शीर्षक वाले इस गाने को सचिन-जिगर ने कंपोज किया है और विशाल मिश्रा ने दोनों के साथ मिलकर गाया है। गाने के बोल प्रिया सरैया ने लिखे हैं।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho out feature rajkummar rao triptii dimri romantic track
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

म्यूजिक वीडियो की शुरुआत राजकुमार राव के किरदार विक्की से होती है, जो एक मेहंदी कलाकार है और तृप्ति डिमरी की विद्या के साथ फ्लर्ट करता है। वे रंग-बिरंगे कपड़े पहनते हैं और खूबसूरत जगहों पर डांस करते हैं, जिससे यह एक जीवंत गाना बन जाता है। इस प्रेम गीत की धुन और बोल 90 के दशक की झलक देते हैं। 'तुम जो मिले हो तो, दो प्यार वाली बातें करेंगे हम' लाइन काफी आकर्षक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho out feature rajkummar rao triptii dimri romantic track
विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

इससे पहले ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म पर यह आरोप लगे थे कि इसकी कहानी हॉलीवुड फिल्म से कॉपी की गई है। हालांकि, इस पर फिल्म के निर्देशक राज शांडिल्य ने प्रतिक्रिया दी थी। राज ने फिल्म की कहानी 'सेक्स टेप' से कॉपी होने के दावे को खारिज कर दिया था और कहा था कि उनकी फिल्म का हॉलीवुड फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा था कि राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी अभिनीत उनकी आगामी फिल्म 'विक्की विद्या का वो वाला वीडियो' का कैमरून डियाज की सेक्स टेप से कोई लेना-देना नहीं है। फिल्म निर्माता ने यह भी कहा कि उन्होंने जेसन सेगल और कैमरून डियाज की 2014 की फिल्म भी नहीं देखी है।

विज्ञापन
Vicky Vidya Ka Woh Wala Video first song tum jo mile ho out feature rajkummar rao triptii dimri romantic track
फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो - फोटो : इंस्टाग्राम: @rajkummar_rao

राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित विक्की विद्या का वो वाला वीडियो 1990 के दशक की कहानी पर आधारित है। इस फिल्म को शुद्ध मसाला एंटरटेनर के रूप में बताया जा है। फिल्म को राज शांडिल्य ने लिखा और निर्देशित किया है और संगीत सचिन और जिगर ने दिया है। यह पारिवारिक ड्रामा 11 अक्तूबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed