फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Devarakonda: विजय देवरकोंडा के लिए हीरोइन मिलना मुश्किल, मराठी सिनेमा की इस अभिनेत्री पर टिकी नजर

Thu, 11 Apr 2024 07:12 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Thu, 11 Apr 2024 07:12 PM IST
विज्ञापन
Vijay Devarakonda to work with Marathi Actress Bhagyashri Borse in Gowtam Tinnanuri film after Sreeleela quits
विजय देवरकोंडा और भाग्यश्री बोरसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘डियर कॉमरेड’ के बाद से एक हिट की तलाश में भटक रहे अभिनेता विजय देवरकोंडा की बीते हफ्ते रिलीज फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ फ्लॉप होने के बाद वह एक नए संकट में हैं। गौतम तिन्नौरी के निर्देशन में बनने वाली उनकी अगली फिल्म के लिए अब हीरोइन ही नहीं मिल रही है। इस फिल्म में पहली अभिनेत्री श्रीलीला काम करने वाली थीं, लेकिन उनके फिल्म से अलग हो जाने के बाद से अब तक फिल्म के दूसरी हीरोइन नहीं मिली है।

Vijay Devarakonda to work with Marathi Actress Bhagyashri Borse in Gowtam Tinnanuri film after Sreeleela quits
जय देवरकोंडा-अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा के अभिनेता विजय देवरकोंडा का पहले पहल नाम हिंदी भाषी क्षेत्रों में तब चर्चा में आया जब निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ का रीमेक हिंदी में ‘कबीर सिंह’ के नाम से बनाने का एलान किया। रीमेक की रिलीज से पहले मूल फिल्म को दर्शकों ने खूब देखा और ये इस फिल्म की लोकप्रियता का ही नतीजा रहा कि निर्माता करण जौहर ने उन्हें फिल्म ‘लाइगर’ के लिए साइन कर लिया। फिल्म के लिए विजय ने पूरा उत्तरी और पश्चिमी भारत मथ डाला लेकिन फिल्म फ्लॉप रही।
Lucky Baskhar: 'लकी भास्कर' का टीजर जारी, फिल्म में मध्यमवर्गीय बैंकर से कैसे अमीर बने दुलकर सलमान?

Vijay Devarakonda to work with Marathi Actress Bhagyashri Borse in Gowtam Tinnanuri film after Sreeleela quits
खुशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘लाइगर’ के बाद रिलीज उनकी पिछले साल रिलीज फिल्म ‘खुशी’ और अब ‘द फैमिली स्टार’ भी फ्लॉप हो चुकी है। विजय की अगली फिल्म निर्देशक गौतम तिन्नौरी के साथ बन रही है। इस फिल्म की हीरोइन श्रीलीला ने अब इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया है और साउथ की कोई बड़ी अभिनेत्री इस फिल्म में काम करने को तैयार नहीं है। हिंदी सिनेमा से किसी बड़ी हीरोइन ‘इम्पोर्ट’ करने की कोशिशें भी सिरे नहीं चढ़ रही हैं।
War 2 Jr NTR: ‘वॉर 2’ की शूटिंग के लिए मुंबई पहुंचे जूनियर एनटीआर, शुक्रवार को ऋतिक रोशन से करेंगे दो-दो हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Devarakonda to work with Marathi Actress Bhagyashri Borse in Gowtam Tinnanuri film after Sreeleela quits
भाग्यश्री बोरसे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब सुनने में आया है कि फिल्म ‘यारियां 2’ के एक छोटे से रोल में दिखीं मराठी अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे से इस फिल्म को लेकर बातचीत चल रही है। भाग्यश्री इन दिनों अभिनेता रवि तेजा के साथ एक फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ कर रही हैं। भाग्यश्री बोरसे ने फिल्म ‘यारियां 2’ में अपने काम से दर्शकों का खासा प्रभावित किया था। फिल्म में चूंकि उनका रोल काफी छोटा था और फिल्म बनाने वालों ने उन्हें इसके पूरे प्रचार में शामिल भी नहीं किया, जिसके चलते अधिकतर दर्शकों को उनका नाम तक पता नहीं चल पाया।
Yash Reject Ravana Role: रामायण का ठुकराया ऑफर, रावण नहीं बनेंगे यश, उठाएंगे यह जिम्मेदारी

विज्ञापन
Vijay Devarakonda to work with Marathi Actress Bhagyashri Borse in Gowtam Tinnanuri film after Sreeleela quits
रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय देवरकोंडा हाल के दिनों में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के साथ अपनी करीबी दोस्ती को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। विजय की ताजा फिल्म 'फैमिली स्टार' फ्लॉप घोषित हो चुकी है और उनके प्रशंसक इस मसले पर उनके किसी बयान की उम्मीद भी आजकल में कर रहे हैं। वहीं, रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ को लेकर भी मामला बहुत फन्नेखां टाइप का बना हुआ है। अल्लू अर्जुन के साथ वाली उनकी ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज हो रही है।
Bhool Bhulaiya 3:   कभी इस वजह से ऑटो से अवॉर्ड शो में पहुंचते थे कार्तिक आर्यन, अब है लग्जरी कारों का कलेक्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed