{"_id":"6682eaae822e0394d70ca62f","slug":"vijay-sethupathi-film-maharaja-enters-the-100-crore-club-becomes-1st-tamil-film-to-achieve-this-feat-in-2024-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maharaja 100 Cr: विजय सेतुपति बने बॉक्स ऑफिस के ‘महाराजा’, तमिल सिनेमा ने लगाई साल की पहली वर्ल्डवाइड सेंचुरी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Maharaja 100 Cr: विजय सेतुपति बने बॉक्स ऑफिस के ‘महाराजा’, तमिल सिनेमा ने लगाई साल की पहली वर्ल्डवाइड सेंचुरी
Mon, 01 Jul 2024 11:27 PM IST
अनुपमा कुमारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Mon, 01 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
पिछले कुछ वर्षों में तमिल फिल्म इंडस्ट्री ने काफी विकास किया है। तमिल सिनेमा में एक से बढ़कर एक दिग्गज अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आए हैं। इस साल अन्य वर्षों की तुलना में बड़ी बजट की फिल्में रिलीज नहीं हुई हैं, इसलिए बॉक्स ऑफिस पर कोई भी फिल्म 100 करोड़ के क्लब में जाने से असफल रही हैं।
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' ने पूरी दुनिया में धूम मचा रखी है। इस फिल्म में वे एक ऐसे पिता की भूमिका निभा रहे हैं जो अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए कुछ भी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'महाराजा' ने विदेशी बॉक्स ऑफिस पर अब तक 25.10 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो पिछले 15 दिनों में इस फिल्म ने 100.03 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विजय सेतुपति
- फोटो : इंस्टाग्राम
विजय सेतुपति तमिल फिल्म इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए मशहूर हैं। उनके अलावा रजनीकांत, थलपति विजय और अजित कुमार भी कई जबरदस्त तमिल फिल्मों में नजर आ चुके हैं, लेकिन इस साल अब तक इन बड़े सितारों की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। 'महाराजा' ने 'अरनमनई 4' को पीछे छोड़ दिया है। सूत्रों की मानें तो 'अरनमनई 4' 99.53 करोड़ रूपये कमा कर तमिल बॉक्स ऑफिस की दूसरी बड़ी हिट बनी हुई है।