{"_id":"6682e5b518733558b20ab10f","slug":"makers-of-john-wick-movie-franchise-to-remake-nikhil-bhatt-hindi-film-kill-in-hollywood-2024-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kill Remake: रिलीज से पहले ही निखिल की 'किल' का हॉलीवुड में डंका, ‘जॉन विक’ बनाने वाली कंपनी बनाएगी रीमेक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kill Remake: रिलीज से पहले ही निखिल की 'किल' का हॉलीवुड में डंका, ‘जॉन विक’ बनाने वाली कंपनी बनाएगी रीमेक
निर्देशक निखिल नागेश भट्ट की इस शुक्रवार रिलीज होने जा रही फिल्म 'किल' का हॉलीवुड में रीमेक बनने जा रहा है। लॉयंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप ने जॉन विक सीरीज फिल्में बनाने के लिए मशहूर 87एलेवन एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ मिलकर ये रीमेक बनाने का फैसला किया है।
2 of 5
राघव जुयाल {किल}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
यह घोषणा “किल” की रिलीज से पहले की गई है, जिसे निखिल नागेश भट ने निर्देशित किया है और यह 5 जुलाई को रिलीज होगी। लायंसगेट और रोडसाइड अट्रैक्शन के अनुसार यह पहली बार है, जब कोई हिंदी-भाषा की फिल्म उत्तरी अमेरिका और यूके में थियेट्रिकल रिलीज के लिए हॉलीवुड स्टूडियो के साथ साझेदारी कर रही है। यह घोषणा लायंसगेट मोशन पिक्चर ग्रुप के अध्यक्ष एडम फोगेलसन ने किया है।
3 of 5
राघव जुयाल {किल}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
87इलेवन एंटरटेनमेंट के चाड स्टेल्स्की ने एक बयान में कहा, "'किल' हाल ही में देखी गई सबसे अच्छी एक्शन फिल्मों में से एक है।" निखिल ने ऐसे एक्शन सीक्वेंस दिए हैं, जिन्हें ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को देखना चाहिए। इसका रीमेक बनाना हमारे लिए खुशी की बात है। हमारे पास बड़ी जिम्मेदारियां हैं और मैं इसे हासिल करने के लिए निखिल, करण, अपूर्व, गुनीत और अचिन के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
किल
- फोटो : इंस्टाग्राम
एक संयुक्त बयान में, किल के निर्माताओं ने कहा, “जब हमने निखिल नागेश भट्ट के साथ किल बनाई, तो हमने वैश्विक प्रेम का सपना देखा और उत्तरी अमेरिकी सिनेमाघरों में किल का शोर, उस सपने को सच होते देखना जैसा था। जैसे-जैसे हम अपनी वैश्विक रिलीज के करीब पहुंच रहे हैं, हम खुश हैं कि 87इलेवन एंटरटेनमेंट अंग्रेजी में हमारी फिल्म का रीमेक बनाएगा।"
विज्ञापन
5 of 5
राघव जुयाल {किल}
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'किल' अपनी रिलीज से पहले ही काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म का प्रीमियर 'टोरंटो फिल्म फेस्टिवल' में हुआ था। फिल्म 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। किल निखिल नागेश भट द्वारा लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म में लक्ष्य के अलावा तान्या मानिकतला और राघव जुयाल भी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।