फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maharaja Movie: विजय सेतुपति की 'महाराजा' ओटीटी पर आते ही बनी राजा, ग्लोबल चार्ट में इस पायदान पर पहुंची

Fri, 19 Jul 2024 07:48 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 07:48 AM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय सेतुपति की फिल्म 'महाराजा' बड़े परदे के बाद अब ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। दर्शकों ने 'महाराजा' के नेटफ्लिक्स पर आते ही इसका जोरदार स्वागत किया और देखते-ही-देखते यह फिल्म सप्ताह चार्ट में शीर्ष पर पहुंच गई। नेटफ्लिक्स पर अपनी इसी लोकप्रियता को बरकरार रखते हुए फिल्म ने एक और कारनामा कर दिखाया है।
 
विज्ञापन
Vijay Sethupathi's Maharaja movie became trending on the Netflix global charts in the Non-English category
महाराजा - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan

फिल्म 'महाराजा' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijaysethupathi

'महाराजा' का ताजा कारनामा है कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स के वैश्विक चार्ट में गैर-अंग्रेजी श्रेणी में ट्रेंडिंग टाइटल बन गई है। फिलहाल यह फिल्म चौथे स्थान पर काबिज है। इससे जाहिर है कि दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इसकी दमदार कहानी लगातार दर्शकों को अपनी ओर खींच रही है।

Vijay Sethupathi's Maharaja movie became trending on the Netflix global charts in the Non-English category
महाराजा - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan

'महाराजा' विजय सेतुपति की 50वीं फिल्म है। नेटफ्लिक्स पर इसके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि आने वाले कई दिनों तक यह चार्ट में अपनी जगह बनाए रखेगी। इसके घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'महाराजा' ने 71.26 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, वैश्विक स्तर पर इसने 104.84 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

Bad Newz: ‘बैड न्यूज’ की स्क्रीनिंग’ में जमीन पर उतर आए सितारे, बॉलीवुड सेलेब्स की सजी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi's Maharaja movie became trending on the Netflix global charts in the Non-English category
महाराजा - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan

फिल्म का निर्देशन निथिलन सामीनाथन ने किया है। इसमें विजय सेतुपति तो मुख्य भूमिका में है ही, उनके अलावा अनुराग कश्यप, ममता मोहनदास, नटराज, सचाना निमिदास, अभिराम, सिंगमपुली, भारतीराजा, विनोद सागर, अरुलदोस, मुनीशकांत, कल्कि, सचाना निमिदास और मणिकंदन समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया है। 

Nawazuddin Siddiqui: 'मैं नहीं कर सका...,' कमल हासन के जरिए दिए गए इस टास्क में फेल हो गए थे नवाजुद्दीन

विज्ञापन
Vijay Sethupathi's Maharaja movie became trending on the Netflix global charts in the Non-English category
निथिलन सामीनाथन, अनुराग कश्यप और अन्य - फोटो : इंस्टाग्राम @dir_nithilan

'महाराजा' 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हिंदी सिनेमा बनाने वाले निर्देशक अनुराग कश्यप की बतौर अभिनेता यह तीसरी तमिल फिल्म है। उनकी पिछली तमिल फिल्म लियो थी, इससे पहले उन्होंने 'इमाइका नोडिगल' में अभिनय किया था। मालूम हो कि 'महाराजा' में उन्होंने निगेटिव रोल किया है।

Karan Aujla: 'तौबा-तौबा' के गायक करण औजला हुए हादसे का शिकार, वीडियो देख बढ़ी प्रशंसकों की चिंता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed