साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति इन दिनों अपनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' को लेकर चर्चा में हैं। श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विजय के साथ कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। गौरतलब बीते कुछ सालों में विजय हिंदी सिनेमा के भी चहेते बन गए हैं। हिंदी सिनेमा में डेब्यू से पहले विजय की कई साउथ डब फिल्मों को हिंदी पट्टी में भी काफी पसंद किया गया, जिसकी बदौलत हिंदी दर्शकों के बीच वे काफी लोकप्रिय हो गए। चलिए आपको विजय की ऐसी ही कुछ फिल्मों में के बारे में बताते हुए, जिसके डब वर्जन का हिंदी दर्शकों में बोलबाला रहा।
Vijay Sethupathi: विजय सेतुपति की इन साउथ फिल्मों का हिंदी दर्शकों में रहा बोलबाला, IMDB रेटिंग भी है जबर्दस्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस लिस्ट में पहला नाम विजय सेतुपति और तृषा स्टारर फिल्म '96' का है। यह फिल्म साल 2018 में आई तमिल भाषा की रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसे प्रेमकुमार चंद्रन ने लिखा और निर्देशित किया था। इस फिल्म का डब वर्जन यूट्यूब पर मौजूद है, जिसे हिंदी भाषी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.5 की रेटिंग हासिल है।
साल 2021 में थलापति विजय के साथ विजय सेतुपति की फिल्म 'मास्टर' को भी हिंदी दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था। फिल्म की कहानी जेडी नामक एक शराबी कॉलेज प्रोफेसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बच्चों को पढ़ाने के लिए किशोर गृह जाता है और वहां भवानी नामक गैंगस्टर के साथ झगड़े में फंस जाता है। फिल्म में दोनो अभिनेताओं के अभिनय की खूब सराहना हुई थी। आईएमडीबी पर इस फिल्म को 7.4 की रेटिंग मिली है।
HANUMAN: तेजा सज्जा से मिले अनुराग ठाकुर, फिल्म 'हनुमान' की तारीफ में कहीं ये बातें
इस लिस्ट में अगला नाम साल 2017 में आई 'विक्रम-वेधा' का है। आर माधवन और विजय सेतुपति स्टारर इस तमिल फिल्म को हिंदी दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म को पुष्कर-गायत्री ने निर्देशित किया था। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 8.2 की रेटिंग हासिल है। फिल्म के हिट होने के बाद इसका हिंदी रीमेक भी बनाया गया, जिसमें ऋतिक रोशन और सैफ अली खान मुख्य ने मुख्य भूमिका निभाई। हालांकि, यह फिल्म अपने साउथ वर्जन की तरह कमाल नहीं दिखा पाई।
Main Atal Hoon Review: पंकज त्रिपाठी के अभिनय का उत्कर्ष, संघ के समर्पित कार्यकर्ता की भावुक प्रेममयी कहानी
साल 2022 में आई कमल हासन स्टारर 'विक्रम' में विजय सेतुपति ने दमदार खलनायक की भूमिका निभाई, जिसे हिंदी दर्शकों का भी काफी अच्छा रिस्पांस मिला। इस एक्शन फिल्म को लोकेश कनगराज ने निर्देशित किया था, जिसे आईएमडीबी पर 8.3 की रेटिंग हासिल है।
Hanuman: विदेश में भी छप्परफाड़ कमाई कर रही 'हनुमान', आरआरआर-बाहुबली का भी टूटा रिकॉर्ड