फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

GOAT: विजय दलपति की 'गोट' की एडवांस बुकिंग शुरू, फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना ने दी जानकारी

Sun, 01 Sep 2024 01:41 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Sun, 01 Sep 2024 01:41 PM IST
सार

विजय दलपति की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म 'गोट' की एडवांस बुकिंग आज से शुरू हो चुकी है, जिससे विजय के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'गोट' के एडवांस बुकिंग की जानकारी फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना कलापथी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा की है।

विज्ञापन
Vijay Thalapathy GOAT advance bookings now open film creative producer Archana Kalapathi announced
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है विजय दलपति की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' (द गोट)। इस फिल्म से विजय के प्रशंसकों को बेहद उम्मीदें हैं, कि यह विजय की हर एक पहली फिल्म से भी कहीं ज्यादा बेहतर और शानदार होगी। वहीं इस फिल्म की एडवांस बुकिंग की जानकारी से इस फिल्म के प्रति प्रशंसकों की उत्सुकता और अधिक बढ़ा दिया है।
Vijay Thalapathy GOAT advance bookings now open film creative producer Archana Kalapathi announced
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
आज से शुरू हुई एडवांस बुकिंग
फिल्म 'गोट' के हालिया ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही प्रशंसक थलपति विजय की फिल्म 'गोट' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में विजय दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म की एडवांस बुकिंग आज से खुल चुकी है। इस बात की जानकारी फिल्म की क्रिएटिव प्रोड्यूसर अर्चना कलापथी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर साझा करके दी है। इस जानकारी ने विजय के प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ रही है। अर्चना ने लिखा, 'बुकिंग आज से शुरू। बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की गोट के लिए रास्ता बनाएं'।

View this post on Instagram

A post shared by Archana Kalpathi (@archanakalpathi)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Thalapathy GOAT advance bookings now open film creative producer Archana Kalapathi announced
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
यहां शुरू हुई एडवांस बुकिंग
दिलचस्प बात यह है कि तेलुगु राज्यों में बुकिंग अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन चेन्नई और कुछ अन्य क्षेत्रों में फिल्म का तेलुगु संस्करण बुकिंग के लिए उपलब्ध है। तेलुगु राज्यों में प्रशंसक बुकिंग खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में थलपति विजय के साथ मीनाक्षी चौधरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा स्नेहा, जयराम, लैला, योगी बाबू, वीटीवी गणेश, अजमल अमीर, मनोबाला, वैभव, प्रेमगी, अजय राज और अरविंद आकाश भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Vijay Thalapathy GOAT advance bookings now open film creative producer Archana Kalapathi announced
फिल्म 'गोट' - फोटो : इंस्टाग्राम@actorvijay
एजीएस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित, अर्चना कलापथी और कल्पना एस. अघोरम के साथ, 'द गोट' का संगीत युवान शंकर राजा द्वारा तैयार किया गया है। इस मेगा बजट फिल्म को लेकर प्रशंसकों के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बता दें फिल्म 'ग्रेटेस्टस ऑफ ऑल टाइम' (गोट) 5 सितंबर को रिलीज हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनाई गई है। इस फिल्म का वेकंट प्रभु ने निर्देशिन और सह-लेखन भी किया है। एजीएस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फिल्म की रिलीज का प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
Hrithik Roshan: फूड लवर हैं ऋतिक रोशन, एक समय पर खा सकते हैं 25 समोसे, बोले- 'जब भी मैं कोई...'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed