फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chiranjeevi: 'विश्वंभरा' के बाद अपनी अगली फिल्म का एलान करने को तैयार चिरंजीवी! इस निर्देशक के साथ मिलाया हाथ

Mon, 20 May 2024 11:29 AM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 20 May 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi to reunite with Godfather director Mohan Raja for next film Sushmita to produce
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम: Chiranjeevi Konidela

मेगास्टार चिरंजीवी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभरा' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में तृषा कृष्णन भी अभिनेता के साथ मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं। वहीं इस बीच अभिनेता की अगली फिल्म को लेकर कुछ चर्चाएं सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही हैं। खबर है कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म को लेकर कुछ योजनाएं बना ली हैं।

Vishwambhara actor Chiranjeevi to reunite with Godfather director Mohan Raja for next film Sushmita to produce
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम: Chiranjeevi Konidela

चिरंजीवी अब वशिष्ठ द्वारा निर्देशित अपनी नई फिल्म विश्वंभरा की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म के अलावा आधिकारिक तौर पर चिरंजीवी ने अभी तक किसी अन्य प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अब चर्चा है कि उन्होंने तमिल निर्देशक मोहन राजा के साथ अपनी अगली फिल्म तय कर ली है। वहीं कहा जा रहा है कि उनकी बेटी सुष्मिता इस फिल्म का निर्माण करेंगी।
Karan Johar: 'चंदू चैंपियन' में कार्तिक आर्यन के लुक पर फिदा हुए करण जौहर, बोले- हर एक फ्रेम में खून पसीना..

Vishwambhara actor Chiranjeevi to reunite with Godfather director Mohan Raja for next film Sushmita to produce
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम: Chiranjeevi Konidela

रिपोर्ट्स के अनुसार, लेखक बीवीएस रवि ने निर्देशक मोहन राजा के साथ एक पटकथा लिखी और इसे चिरंजीवी को सुनाई। चिरंजीवी को स्क्रिप्ट पसंद आई। हालांकि, उन्होंने बदलाव के लिए कहा। स्क्रिप्ट पर दोबारा काम करने के बाद बीवीएस रवि स्क्रिप्ट को फाइनल करने के बाद चिरंजीवी के पास ले गए। चिरंजीवी ने भी इस स्क्रिप्ट पर हां कर दी। वहीं मोहन राजा ने फिल्म पर आगे का काम शुरू करने की योजना बना ली।
Lok Sabha Election Voting: वोट न डालने वालों पर बिफरे परेश रावल, कहा- ऐसे लोगों के लिए कुछ प्रावधान होने चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi to reunite with Godfather director Mohan Raja for next film Sushmita to produce
चिरंजीवी - फोटो : इंस्टाग्राम: Chiranjeevi Konidela

दोनों की आगामी फिल्म तय हो चुकी है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में इसकी घोषणा की जाएगी। यह पहली बार नहीं होगा, जब चिरंजीवी और मोहन राजा साथ काम करेंगे। इससे पहले भी वे 'गॉडफादर' में साथ काम कर चुके हैं। यह फिल्म मलयालम की 'लूसिफर' की आधिकारिक रीमेक थी। चिरंजीवी ने मोहन राजा के साथ काम कर खुशी जताई थी, वहीं अब वे एक बार फिर उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित होंगे।]
Varun-Kavish: वरुण धवन के दोस्त हैं 'कभी खुशी कभी गम' के 'लड्डू', ऐसे हुई थी दोनों की दोस्ती

विज्ञापन
Vishwambhara actor Chiranjeevi to reunite with Godfather director Mohan Raja for next film Sushmita to produce
विश्वंभरा - फोटो : इंस्टाग्राम

रिपोर्ट्स के अनुसार, चिरंजीवी की बेटी सुष्मिता कोनिडेला इस फिल्म का निर्माण करेंगी। लंबे समय से अपने पिता के साथ सुष्मिता फिल्म पर काम करना चाहती थीं, अब लग रहा है कि उनका पुराना सपना अब पूरा होने जा रहा है। इस फिल्म के निर्माण में उन्हें अपने पति की भी सहायता मिलेगी। वहीं बात करें चिरंजीवी की आगामी फिल्म की तो 'विश्वंभरा' संक्रांति से पहले 10 जनवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Chandu Champion: जब तेज बुखार में कार्तिक कूदे ठंडे पानी में, कुछ नहीं सोचा आगे के करियर के बारे में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed