फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kids Movies: गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ देखिए मजेदार फिल्में, एंटरटेंमेंट के साथ अच्छी सीख देती..

Tue, 28 May 2024 06:05 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 28 May 2024 06:05 PM IST
सार

अगर आप भी आपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में कही बाहर नहीं जा रहे हैं तो आप घर बैठे बच्चों के साथ कर सकते हैं एंजॉय। घर बैठे ही अपने परिवार और बच्चों के साथ देखिए ये मजेदार फिल्में। ये फिल्में बच्चों को एंटरटेन तो करेंगी ही, साथ ही उन्हें जिदंगी की सीख भी देगी।

विज्ञापन
Watch These Movies This Summer Vacation With Children Taare Zameen Par I Am Kalam Stanley Ka Dabba
बच्चों की मजेदार फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप भी आपने बच्चों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में कही बाहर नहीं जा रहे हैं तो आप घर बैठे बच्चों के साथ कर सकते हैं एंजॉय। घर बैठे ही अपने परिवार और बच्चों के साथ देखिए ये मजेदार फिल्में। ये फिल्में बच्चों को एंटरटेन तो करेंगी ही, साथ ही उन्हें जिदंगी की सीख भी देगी।
Watch These Movies This Summer Vacation With Children Taare Zameen Par I Am Kalam Stanley Ka Dabba
फिल्म 'तारे जमीन पर' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'तारे जमीन पर' का निर्देशन आमिर खान ने किया था। फिल्म 'तारे जमीन पर' एक बच्चे पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए उन्होंने बच्चों के मन में झांकने की कोशिश की है। यह फिल्म आठ साल के 'ईशान' यानी दर्शील सफारी की कहानी है। आमिर खान की इस फिल्म से लोगों को बच्चों में होने वाले डिस्लेक्सिया के बारे में पता चला। इस फिल्म से सीख मिलती है कि बच्चों को खुद सीखने और विकास करने देना चाहिए। उन्हें ज्यादा रोकना-टोकना नहीं चाहिए।
 
Watch These Movies This Summer Vacation With Children Taare Zameen Par I Am Kalam Stanley Ka Dabba
फिल्म 'आई एम कलाम' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आई एम कलाम' छोटू नाम के 12 साल के बुद्धिमान लड़के के इर्द-गिर्द घूमती कहानी है। गरीबी में रहने के बावजूद छोटू हर हालात में अपनी खुशियां ढूंढ लेता है। वो अपने परिवार की आर्थिक मदद के लिए छोटे से होटल में काम करता है और शाम को पढ़ाई करता है। एक दिन छोटू भारत के राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को टेलीविजन पर देखता है और उनकी तरह बनने की सोचता है। वह अपना नाम बदलकर कलाम रख लेता है। 'आई एम कलाम' नील माधव पंडा द्वारा निर्देशित और स्माइल फाउंडेशन द्वारा निर्मित फिल्म है। इस फिल्म से बच्चों को सीख मिलती है कि अगर ठान लो तो कोई काम आसान नहीं होता। सपने जरूर देखने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Watch These Movies This Summer Vacation With Children Taare Zameen Par I Am Kalam Stanley Ka Dabba
फिल्म 'स्टेनली का डब्बा' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'स्टेनली का डब्बा' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे अमोल गुप्ते ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है। फिल्म में दिव्या दत्ता, पार्थो गुप्ते, दिव्या जगदाले, राज जुत्शी और अमोल गुप्ते ने अभिनय किया है। यह फिल्म 13 मई 2011 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में फोर्थ क्लास के बच्चों की कहानी पर फोकस किया गया है। कक्षा में स्टेनली बहुत ही समझदार और मेहनती लड़का होता है और वह पूरे क्लास के बच्चों का फेवरेट भी होता है। स्टेनली किसी वजह से अपना टिफिन नहीं ला पाता है। उधर हिंदी के टीचर वर्मा जी बच्चों के खाने पर नजर लगाए रहता है। इस फिल्म में दिखाया जाता है की एक टीचर बच्चों का टिफिन खा लेता है और डांट लगाता है। इस फिल्म से बच्चों की सीख मिलती है कि कभी किसी का भी गलत व्यवहार नहीं सहन करना चाहिए।
विज्ञापन
Watch These Movies This Summer Vacation With Children Taare Zameen Par I Am Kalam Stanley Ka Dabba
फिल्म 'चिल्लर पार्टी' - फोटो : सोशल मीडिया
'चिल्लर पार्टी' एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे नवोदित नितेश तिवारी और विकास बहल ने निर्देशित किया गया है। इसका निर्माण यूटीवी स्पॉटबॉय के तहत रॉनी स्क्रूवाला और सलमान खान बीइंग ह्यूमन प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। फिल्म में कई बाल कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शशांक शेंडे , पंकज त्रिपाठी और स्वरा भास्कर सहायक भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की तो बात ही अलग है। इसमें बच्चों के गैंग की कहानी को दिखाया गया हैं। इस मूवी में बच्चों की हिम्मत देख आप भी खुश हो जाएंगे। वहीं इस फिल्म को देखने के बाद इतना तो साफ हो जाएगा की छोटे बच्चे चाहें तो किसी को भी धूल चटा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed