फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vir Das: वीर दास को कॉमेडी की वजह से मिली खास पहचान, ओटीटी पर मौजूद हैं उनके ये शानदार शोज

Tue, 31 May 2022 07:54 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 31 May 2022 07:54 AM IST
विज्ञापन
Actor Vir Das is famous for his comedy these good shows are present on OTT
वीर दास - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय एक्टर और कॉमेडियन वीर दास आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह अब तक कई हिंदी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। देल्ही बेली और गो गोवा गॉन उनकी यादगार फिल्मों में से एक हैं। वीर दास को उनके बेबाक बयान के लिए भी जाना जाता है। इसी वजह से उन्हें कई बार ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ता है। फिल्म के अलावा वीर अपने स्टैंडअप शोज और वेब सीरीज के लिए काफी मशहूर हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको ओटीटी पर मौजूद उनके बेहतरीन शोज बताने जा रहे हैं।

Actor Vir Das is famous for his comedy these good shows are present on OTT
हसमुख - फोटो : सोशल मीडिया
हसमुख

हसमुख 17 अप्रैल, 2020 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन निखिल गोंजाल्विस ने किया था। यह शो हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है। मनोज पाहवा, नीरज पांडे, इनामुलहक, मंत्र मुग्ध, रणवीर शौरी, रजा मुराद, रवि किशन, दीक्षा सोनलकर और सुहैल नैयर जैसे कलाकार इस शो में नजर आए थे। आप नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन शो को कभी भी देख सकते हैं। यह शो कॉमेडी, बॉलीवुड, क्राइम, ड्रामा और सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। आईएमडीबी पर हसमुख को 10 में से 5.4 अंकों की रेटिंग मिली है।

Actor Vir Das is famous for his comedy these good shows are present on OTT
लूजिंग इट - फोटो : सोशल मीडिया
लूजिंग इट

लूजिंग इट वीर दास का एक स्टैंडअप कॉमेडी शो है जो 2018 में आया था। यह शो नेटफ्लिक्स पर प्रसारित किया गया था। इसे मार्कस रेबॉय ने निर्देशित किया था। वीर दास के इस शो को आईएमडीबी पर 10 में से 7 रेटिंग मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Vir Das is famous for his comedy these good shows are present on OTT
व्हिस्की कैवेलियर - फोटो : सोशल मीडिया
व्हिस्की कैवेलियर
व्हिस्की कैवेलियर साल 2019 में मई के महीने में रिलीज हुई थी। इस शो के क्रिएटर डेविड हेमिंगसन थे। ओटीटी पर यह शो अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध है। स्कॉट फोले, लॉरेन कोहन, एना ऑर्टिज़, टायलर जेम्स विलियम्स, जोश हॉपकिंस और वीर दास इस शो में स्टार कास्ट के रूप में दिखे थे। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस शो को कभी भी ऑनलाइन देखा जा सकता है। व्हिस्की कैवेलियर को 10 में से 6.8 अंकों की रेटिंग मिली है। शो में आपको कॉमेडी, एक्शन, क्राइम और ड्रामा शैलियों का भरपूर मसाला मिलेगा। 
विज्ञापन
Actor Vir Das is famous for his comedy these good shows are present on OTT
जेस्टिनेशन अननोन - फोटो : सोशल मीडिया
जेस्टिनेशन अननोन

जेस्टिनेशन अननोन 18 अक्टूबर, 2019 को रिलीज हुई थी और इसका निर्देशन अजय भुइयां और अश्विन राय शेट्टी ने किया था। यह शो हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में उपलब्ध है। इस कॉमेडी शो में वीर दास, अश्विन मुशरान, मनन देसाई, रोहिणी रामनाथन, सुरेश मेनन और अनु मेनन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इस शो को आप प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन शो देख सकते हैं। जेस्टिनेशन अननोन को आईएमडीबी पर 10 में से 5.8 अंकों की रेटिंग मिली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed