फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: रोमांच और सस्पेंस से भरपूर होगा यह हफ्ता, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज

Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 30 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
This week will be full of thrill and suspense, these films and web series will be release on ott
ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म-सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमाघरों के साथ ओटीटी प्लेटफॉर्म भी लोगों के लिए मनोरंजन का एक अच्छा माध्यम बन चुका है। ओटीटी से अब लोगों को घर पर ही अच्छा कंटेंट देखने को मिल जा रहा है, जिसकी वजह से अब एक बड़ा दर्शक वर्ग डिजिटल को ज्यादा तवज्जो देने लगा है। दर्शक हर हफ्ते ओटीटी पर किसी न किसी फिल्म या वेब सीरीज के इंतजार में रहते हैं। दर्शकों के लिए यह हफ्ता बहुत खास होने जा रहा है क्योंकि इन 7 दिनों में कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं। आइए देखते हैं लिस्ट...

This week will be full of thrill and suspense, these films and web series will be release on ott
9 आवर्स - फोटो : सोशल मीडिया
9 आवर्स
रिलीज डेट- 2 जून
ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी+ हॉटस्टार


तेलुगू भाषा में बनी यह वेब सीरीज रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 9 आवर्स 2 जून से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकेगी। सीरीज को तीन जेल कैदियों के इर्द-गिर्द बुना गया है जो बाहर निकले का मास्टर प्लान बनाते हैं। इस सीरीज को तमिल के अलावा हिंदी, मलयालम, कन्नड़ और मराठी में भी डब किया गया है।

This week will be full of thrill and suspense, these films and web series will be release on ott
आश्रम 3 - फोटो : सोशल मीडिया
आश्रम 3
ओटीटी प्लेटफॉर्म- एमएक्स  प्लेयर
रिलीज डेट- 3 जून


दर्शकों को बॉबी देओल की आश्रम वेब सीरीज के तीसरे भाग का बेसब्री से इंतजार है। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। 3 जून को लोग बाबा निराला के काले कारनामों को फ्री में स्ट्रीम कर सकेंगे। इस सीरीज का निर्देशन बॉलीवुड के मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रकाश झा ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
This week will be full of thrill and suspense, these films and web series will be release on ott
द ब्वॉयज सीजन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
द ब्वॉयज सीजन 3
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम
रिलीज डेट- 3 जून


इस हफ्ते अमेजन प्राइम पर द ब्वॉयज सीजन 3 रिलीज होने जा रही है। इस सीजन के दो सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। सुपरहीरो पर बेस्ड इस सीरीज का पहला सीजन तीन साल पहले 2019 में आया था।

विज्ञापन
This week will be full of thrill and suspense, these films and web series will be release on ott
जन गण मन - फोटो : सोशल मीडिया
जन गण मन
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
रिलीज डेट- 2 जून


मलयालम भाषा में बनी यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकेगी। इस सीरीज को शारिस मोहम्मद ने लिखा है। वहीं इसका निर्देशन डीजो जोस एंटोनी ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, सूरज वेंजारामूडु और ममता मोहनदास हैं। यह फिल्म गुरुवार से तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी स्ट्रीम होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed