फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपनी वेब सीरीज से एकता कपूर ने हटाया विवादित सीन, सोशल मीडिया पर मिल रही धमकियों पर जाहिर की नाराजगी

Sat, 06 Jun 2020 10:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 06 Jun 2020 10:31 PM IST
विज्ञापन
alt balaji producer Ekta Kapoor remove controversial scene from her web series xxx season 2
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी सीरियल और वेब सीरीज निर्माता एकता कपूर ने अपनी उस वेब सीरीज के आपत्तिजनक दृश्य के लिए भारतीय सेना से माफी मांग ली है जिसमें एक भारतीय सैनिक की पत्नी को उसकी गैरमौजूदगी में पर पुरुष से संबंध बनाते दिखाया गया है। एकता कपूर ने ये भी दावा किया कि जानकारी में आते ही उन्होंने ये कंटेंट संबंधित सीरीज से हटा लिया था और ये भी कहा कि ऐसा एक चूक के चलते हुआ।



alt balaji producer Ekta Kapoor remove controversial scene from her web series xxx season 2
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर ने इस बात का खुलासा शोभा डे के वेबिनार में किया। उन्होंने इस पूरे विवाद में अपनी बात रखते हुए कहा, 'एक व्यक्ति के रूप में और एक संगठन के रूप में हम भारतीय सेना के प्रति गहरा सम्मान करते हैं। हमारी भलाई और सुरक्षा में उनका योगदान बहुत बड़ा है। हम उस कंटेंट को हटा देंगे और बिना शर्त माफी भी मांग लेंगे। 

alt balaji producer Ekta Kapoor remove controversial scene from her web series xxx season 2
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद एकता कपूर ने इस पूरे विवाद को एक नया मोड़ देने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उनकी मां, उन्हें और उनके बच्चे को रेप की धमकियां सरेआम सोशल मीडिया पर दी जा रही हैं। वह इंटरनेट पर इस तरह धमकाए जाने के खिलाफ हैं और ऐसे लोगों को डटकर मुकाबला करना चाहती हैं। एकता को सोशल मीडिया पर धमकियां मिलने की शिकायत मुंबई पुलिस से भी की गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
alt balaji producer Ekta Kapoor remove controversial scene from her web series xxx season 2
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि सीरीज में कथित रूप से भारतीय सेना की वर्दी और उस पर लगी अशोक की लाट के अपमान का मुद्दा गरम हो गया है। इसके बाद एकता कपूर ने अपनी टीम को कथित एपिसोड में से संबंधित सामग्री को हटाने के निर्देश दिए। उधर एक महिला के रूप में उनको प्रताड़ित व आतंकित किए जाने के खिलाफ भी मुंबई में माहौल बनने लगा है।
 

विज्ञापन
alt balaji producer Ekta Kapoor remove controversial scene from her web series xxx season 2
एकता कपूर, पवित्र रिश्ता - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने एक महिला को दुष्कर्म की धमकी को लेकर सवाल उठाया, तो कुछ ने पुलिस को फोन करके महिला सेल से स्थिति को संभालने के लिए कहा। एकता कपूर के कार्यालय से जारी बयान के मुताबिक इस मुद्दे को उठाने की आवश्यकता पर भी सवाल उठाना लाजिमी है क्योंकि इन दृश्यों को पहले ही हटा दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed