फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashram 3: अकेले में देखें एमएक्स प्लेयर की पांच वेब सीरीज, 'आश्रम 3' से ज्यादा इनमें हैं बोल्ड सीन्स की भरमार

Thu, 09 Jun 2022 05:21 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 05:21 PM IST
विज्ञापन
Ashram 3: before bobby deol and esha gupta starrer watch MX player
'आश्रम 3' से पहले इन वेब सीरीज में देखने मिले भरपूर बोल्ड सीन्स - फोटो : social media

एमएक्स प्लेयर की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्राइम और सस्पेंस के साथ अगर बोल्डनेस का तड़का किसी स्क्रिप्ट में लग जाए तो वह क्या कमाल कर सकती है। पहले दो सीजन से सबको लुभा रही 'आश्रम' के इस सीजन में बॉबी देओल की दमदार एक्टिंग के साथ अभिनेत्री ईशा गुप्ता की एंट्री ने स्क्रिप्ट में और तड़का लगा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि ईशा बोल्ड कैरेक्टर्स प्ले करने के लिए जानी जाती हैं और इसमें भी वह ऐसा ही कुछ करती दिखी हैं। बॉबी और उनके इंटिमेट सीन्स की खूब चर्चाएं हो रही हैं। लेकिन अगर आप यह सोच रहे हैं कि एमएक्स प्लेयर पर सिर्फ ‘आश्रम 3’में बोल्डनेस की हदें पार की गई हैं तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। आज हम आपको एमएक्स प्लेयर पर मौजूद उन चुनिंदा वेब सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने बोल्ड सीन्स की वजह से खूब सुर्खियां बटोरी और लोग इन्हें बार-बार देखना पसंद करते हैं।

Ashram 3: before bobby deol and esha gupta starrer watch MX player
Hello Mini 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'हैलो मिनी'
'आश्रम' के तीनों सीजन के अलावा एमएक्स प्लेयर की एक और चर्चित वेब सीरीज है, जिसमें बोल्ड सीन की भरमार है। हम बात कर रहे हैं सीरीज 'हैलो मिनी' की। यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो परिवार के साथ बिल्कुल मत देखिएगा।

Ashram 3: before bobby deol and esha gupta starrer watch MX player
कैंपस डायरीज - फोटो : सोशल मीडिया

'कैंपस डायरीज'
वेब सीरीज ‘कैंपस डायरीज’कॉलेज के दिनों की याद दिलाती है। मशहूर यूट्यूबर हर्ष बेनीवाल स्टारर इस वेब सीरीज में हंसी-मजाक के साथ ही बोल्डनेस का तड़का भी लगाया गया है। यूथ को आकर्षित करती यह वेब सीरीज कॉलेज के छह दोस्तों की कहानी को सबके सामने पेश करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashram 3: before bobby deol and esha gupta starrer watch MX player
रूहानियत - फोटो : सोशल मीडिया

'रूहानियत'
टीवी के मशहूर अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने वेब सीरीज में भी हाथ अजमाया है। 'रूहानियत' में युविका चौधरी, अमन वर्मा, कनिका मान और अर्जुन ने जबरदस्त एक्टिंग की है। इस सीरीज में कई सीन ऐसे हैं, जिन्हें देख दर्शकों के पसीने छूट जाएंगे। सीरीज में बहुत सारे इंटिमेट सीन दिखाए गए हैं।

विज्ञापन
Ashram 3: before bobby deol and esha gupta starrer watch MX player
रक्तांचल - फोटो : सोशल मीडिया

'रक्तांचल'
एमएक्स प्लेयर की ‘भौकाल’ की तरह ही इसकी दूसरी वेब सीरीज ‘रक्तांचल’ भी एक्शन, थ्रिलर और रोमांस से भरी हुई है। यह वेब सीरीज 80 के दशक के यूपी के पूर्वांचल पर आधारित है। कहा जाता है कि सीरीज सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। जबरदस्त कहानी के साथ ही अगर हम बोल्ड सीन्स की बात करें तो उनके मामले में भी यह सीरीज आपको बिल्कुल निराश नहीं करेगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed