सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

She Season 2: अविनाश दास क्यों हुए ‘शी’ के दूसरे सीजन से बाहर, इम्तियाज अली ने बताई सच्ची बात

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 09 Jun 2022 12:40 PM IST
विज्ञापन
Imtiaz Ali speaks about Netflix India web series She season 2 Avinash Das Aditi pohankar arif ali release date
इम्तियाज अली और अविनाश दास - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘सोचा ना था’,‘जब वी मेट',‘रॉकस्टार’,‘हैरी मेट सेजल’ और ‘लव आज कल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके इम्तियाज अली बतौर निर्माता ओटीटी प्लेटफार्म पर भी सक्रिय हैं। नेटफ्लिक्स के वेब सीरीज 'शी सीजन वन' के बाद अब इसका दूसरा सीजन आ रहा है। इम्तियाज अली इस शो के लेखक भी हैं। सीरीज के पहले सीजन का निर्देशन अविनाश दास और इम्तियाज के छोटे भाई आरिफ ने किया था, लेकिन अब दूसरे सीजन से अविनाश दास का पत्ता कट चुका है। इम्तियाज अली से ‘अमर उजाला’ की खास बातचीत।

Trending Videos
Imtiaz Ali speaks about Netflix India web series She season 2 Avinash Das Aditi pohankar arif ali release date
इम्तियाज अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको मौका धर्मेन्द्र ने फिल्म 'सोचा ना था' में मौका दिया और आप कामयाब निर्देशक बन गए। क्या आपको नहीं लगता कि कामयाब होने के बाद आपको भी नए लोगों को मौका देना चाहिए था?  
बिल्कुल देना चाहिए और मैं चाहता भी हूं। हिंदी सिनेमा ने जितना मेरा स्वागत किया, उतना प्यार मुझे पहले टेलीविजन और थिएटर में नहीं मिला। सिनेमा ने मुझे बहुत सम्मान दिया है। जो लोग बाहर से आते हैं या फिर यहां के हैं, उन लोगों से मैं उसी तरह से मिलता हूं, जिस सम्मान के साथ सिनेमा ने मेरा स्वागत किया है। जिस तरह से धरम जी और सनी देओल ने मेरा साथ दिया है, मैं भी चाहता हूं लोगों का वैसा ही साथ दूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Imtiaz Ali speaks about Netflix India web series She season 2 Avinash Das Aditi pohankar arif ali release date
इम्तियाज अली और आरिफ अली - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिर भी जब आप निर्माता बने तो सबसे पहले निर्देशन की जिम्मेदारी अपने भाई आरिफ को ही दी? 
आरिफ को इस लिए मौका नहीं दिया कि वह मेरा भाई है। वह पहले एक फिल्म का निर्देशन कर चुका है। कई साल तक वह क्रिएटिव डायरेक्टर और राइटर के रूप में काम कर चुका है। जब यह शो बन रहा था तो मेरे लिए यह काफी अलग था। आरिफ के साथ कहानी डिस्कस करता था। हम सारी ही कहानियां एक दूसरे के साथ डिस्कस करते हैं। इस तरह का जो शो होता है वो फिल्म के डायरेक्शन से काफी अलग होता है, मेरे लिए थोड़ी नई चीज थी, थोड़ी खौफनाक भी थी। मुझे वो लगाम छोड़ना भी नहीं है और जो लगाम ले रहा है उसको समझना भी जरूरी है। क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को जानते हैं, एक दूसरे की कहानियों को जानते हैं, तो मुझे यकीन था कि ये बहुत अच्छा कर पाएगा।

Imtiaz Ali speaks about Netflix India web series She season 2 Avinash Das Aditi pohankar arif ali release date
'शी' की टीम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस शो के पहले सीजन को आरिफ खान के साथ अविनाश दास भी निर्देशित कर रहे थे, लेकिन आजकल उन्हें पुलिस उन्हें ढूंढ रही है?
देखिए, वह अलग मुद्दा है। जब हम शो बनाते है तो एक साल के बाद आता है। ये पहले ही  तय हो गया था कि अविनाश सीजन टू नहीं कर रहे हैं। कोरोना के वक्त जब हमारा शेड्यूल बिगड़ गया तो जब फिर से प्लनिंग हुई तो अविनाश फ्री नहीं थे तो मैंने आरिफ से कहा तुम ही करो।

विज्ञापन
Imtiaz Ali speaks about Netflix India web series She season 2 Avinash Das Aditi pohankar arif ali release date
अदिति पोहनकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले सीजन में  अदिति पोहनकर ने बहुत अच्छा काम किया, ऐसी चर्चा है कि दूसरे सीजन में उसने काफी परेशान किया, खासकर पेमेंट को लेकर?  
नहीं, ऐसी कोई बात नहीं। मैं खुद इस शो का निर्माता हूं, अगर पैसे या किसी और चीज के लिए परेशान लिया होता तो मुझे जरूर पता होता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed