बिग बॉस ओटीटी का अंतिम हफ्ता बचा है ऐसे में हर किसी की बस यही कोशिश है कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करवाए। इस रविवार को मुस्कान जट्टाना उर्फ मूसा बिग बॉस के घर से बेघर हो गईं, जिसके बाद उनके कनेक्शन निशांत भट्ट का घर में एक मजबूत गेम देखने को मिल रहा है। निशांत किसी की टीम में रहे बिना ही घर में हर किसी की गुड बुक्स में रहते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अब निशांत का यही व्यवहार उनके लिए सवाल बन गया है। जहां बिग बॉस के घर में उनपर दोगलेपन का आरोप लग रहा है।
Bigg Boss OTT: निशांत भट्ट पर दोगलेपन का आरोप, दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल के बीच खींच रहे दीवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीक से लगता है निशांत से डर
दरअसल घर में आई मीडिया ने निशांत भट्ट से सवाल पूछते हुए कहा कि वो इतने दोगुले क्यों हैं। जब दिव्या टास्क रद्द करवाती हैं तो वो उनपर चिल्लाते हैं लेकिन जब वही प्रतीक करते हैं तो वो चुप हो जाते हैं और साथ देते हैं’। क्या वह प्रतीक से डरते हैं’? मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए निशांत ने कहा, ‘प्रतीक से डरने जैसा कुछ भी नहीं हैं। हमारे बीच एक समझदारी है और हम शुरू से साथ हैं तो हम बातचीत करके उसे सुलझा लेते हैं’।
गेम बिगाड़ती हैं दिव्या अग्रवाल
अपने दोगलेपन पर सफाई देते हुए निशांत भट्ट ने आगे कहा, ‘दिव्या अग्रवाल ऐसी हैं कि अगर किसी टास्क में घरवालों की आपसी सहमति नहीं होती तो वो उनका एटिट्यूड ऐसा है कि रद्द करवा दो सब। वह सब कुछ खराब कर देती हैं इसलिए मेरी उनसे लड़ाई होती है। इसमें मुझे नहीं लगता कोई भी डबल स्टेंडर्ड वाली बात है।
वरुण सूद ने कहा सबसे अच्छा गेम खेल रहा है निशांत
घर में खास मेहमान बनकर पहुंचे वरुण सूद ने भी निशांत भट्ट का गेम सबसे बेहतरीन बताया था, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने निशांत पर तंज भी कसा था। वरुण सूद ने कहा, ‘निशांत इस वक्त इस घर में सबसे अच्छा गेम आप खेल रहे हो, आप सब घरवालों के पीछे बात भी करते हो, लेकिन इसके बावजूद आपकी सभी घरवालों से बनती हैं’।
शमिता शेट्टी ने लगाया था आरोप
शो में दिव्या अग्रवाल संग बात करते हुए शमिता ने कहा, 'मैं उस घटना के बारे में दोबारा नहीं बताना चाहती लेकिन एक बार निशांत ने मेरे साथ लाइन क्रॉस की थी और मुझे ये पसंद नहीं आया था। मैंने उसे सख्ती से कहा कि उसने गलत किया और इसके बाद मुझसे बात ना करें। मैंने सोचा कि मुझे इससे दूरी रखनी चाहिए। स्टेज पर जब मैंने उसे देखा तो मैंने यही प्रतिक्रिया दी कि मैं उसे जानती हूं'।