बिग बॉस ओटीटी को इस हफ्ते शो का विजेता मिल जाएगा। पिछले पांच हफ्तों में घर में मौजूद सदस्यों के रिश्ते में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला। इस घर में एक कंटेस्टेंट ऐसा है जो शुरू से ही अपने गुस्सैल व्यवहार को लेकर चर्चा में रहा है। वो कंटेस्टेंट हैं प्रतीक सहजपाल। जब प्रतीक सहजपाल बिग बॉस के घर में आए थे तो उनका शमिता शेट्टी के साथ-साथ दिव्या अग्रवाल और अक्षरा सिंह तक से लड़ाई देखने को मिली। आए दिन प्रतीक सहजपाल का किसी न किसी से झगड़ा होता नजर आता है। बिग बॉस ओटीटी में उनके और जीशान के बीच हाथापाई भी देखने को मिली थी।
Bigg Boss OTT: मीडिया के सवालों से नाराज हुए प्रतीक सहजपाल, कहा-दोस्तों के लिए जान दे भी सकता हूं और ले भी सकता हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीक से पूछा कब दिखेगा अलग खेल
दरअसल एक मीडिया रिपोर्टर ने प्रतीक और नेहा भसीन से सवाल जवाब करते हुए कहा कि बिग बॉस ने कनेक्शन तोड़ दिया है और घरवालों को उनका एक अलग गेम दिखाने की छूट दी है। लेकिन आप दोनों अब भी एक कनेक्शन में बंधे हुए नजर आ रहे हैं। क्या हमें आप दोनों का अलग-अलग गेम देखने को मिलेगा। प्रतीक ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘अलग गेम क्या होता है हम सब यहां पर अपना-अपना गेम ही खेलने आए हैं। बिग बॉस के घर में नेहा और निशांत से मेरा इमोशनल कनेक्शन है’।
प्रतीक ने कहा हवा में उड़ने लग जाऊं
प्रतीक ने आगे कहा, ‘किसी से भी इमोशनल कनेक्शन शो के कान्सेप्ट के हिसाब से तो नहीं होता। हां मैं और नेहा दोनों का दिखता नहीं लेकिन हमेशा हम अपने-अपने गेम के बारे में बात करते हैं। जब प्रतीक से ये दोबारा कहा गया तो प्रतीक इस दौरान थोड़ा गुस्सा हो गए और उन्होंने कहा, ‘आप बताओं क्या करूं, हवा में उड़ने लग जाऊं क्या। बिग बॉस का यही गेम है 24 घंटे जो हम कर रहे हैं’। इस दौरान प्रतीक के चेहरे से ये साफ जाहिर था कि उन्हें ये सवाल बिलकुल रास नहीं आया।
प्रतीक को कहा आप ठंडे हो गए हैं
प्रतीक जब बिग बॉस के घर में आए थे तो उनकी हर सदस्य से लड़ाई देखने को मिली थी। लेकिन अब बिगबॉस के घर में रहते हुए प्रतीक थोड़ा शांत हो गए हैं। जिसपर सवाल करते हुए जब एक रिपोर्टर ने उनसे कहा कि उनमें अब वो अग्रेसिवपन नहीं दिखता तो प्रतीक ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘भाई ये क्या है अग्रेसिव ही तो हूं अब बेवजह किसी से लड़ाई थोड़े करूंगा। हां मैंने कुछ दोस्त बनाए हैं और मेरे दोस्त मेरे लिए इस कदर मायने रखते हैं कि मैं उनके लिए जान दे भी सकता हूं और ले भी सकता हूं’।
राकेश को कहा था स्पाइनलेस
प्रतीक सहजपाल ने वीकेंड के वार में राकेश बापट पर सवाल उठाते हुए स्पाइनलेस बताया था और कहा था कि वो कभी भी अपने लिए नहीं बोलते। इस बात को लेकर भी प्रतीक से सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब देते हुए कहा, ‘मैंने सिर्फ एक बार उन्हें स्पाइनलेस बोला था, उसके जब मुझे पता लगा कि उनका दिल दुखा मैंने दोबारा कभी भी नहीं कहा’।