बिग बॉस ओटीटी अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। फिनाले में बस अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में अब इस शो में हर कंटेस्टेंट दर्शकों को लुभाने और उनका मनोरंजन करने के लिए पूरी कोशिश कर रहा है। ताकि वे बिग बॉस की ट्रॉफी जीत सकें। बीतते हफ्ते के साथ यह शो और भी दिलचस्प होता जा रहा है। घर में लगातार कंटेस्टेंस्ट्स के रिश्ते बनते बिगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इन दिनों बिग बॉस ओटीटी भी अपनी ऐसी ही लड़ाई झगड़ों और आरोपों को लेकर चर्चा में है।
Bigg Boss OTT: टास्क रद्द होने पर भिड़े राकेश बापट और निशांत भट्ट, एक-दूसरे के लिए कही यह बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राकेश ने सबसे मांगी माफी
इधर, टास्क रद्द होने पर सभी घरवाले बिग बॉस को मनाते नजर आए। हालांकि, घरवालों की मिन्नतों का बिग बॉस पर कोई असर नहीं हुआ। वहीं, राकेश भी अपनी गलती की वजह से शमिता और प्रतीक को मिली सजा के लिए सबसे माफी मागंते हैं। हालांकि, इस बीच नेहा और निशांत राकेश पर जमकर निशाना साधते हैं।
क्या था टास्क
इस टास्क में कंटेस्टेंट को डिबेट में एक- दूसरे के साथ बहस करनी थी जिसमें उन्हें बताना था कि उन दोनों में से कौन शो जीतने लायक है और कौन नहीं। हालांकि, टास्क में भाषण देने वाले कंटेस्टेंस्ट्स के अलावा घर में मौजूद बाकी सदस्यों को भी अपना पूरा योगदान देना था। उन्हें इस डिबेट पर पसंद और नापसंद का टैग लगाना था।
क्यों रद्द हुआ टास्क
टास्क के दौरान दिव्या और नेहा के बीच एक डिबेट प्रतियोगिता हुई, जिस पर राकेश ने दोनों में से किसी को भी पसंद या नापसंद का टैग देने से मना कर दिया। राकेश की इस हरकत की वजह से बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने इस टास्क को रद्द कर दिया।
निशांत ने राकेश पर साधा निशाना
राकेश की वजह से टास्क रद्द होने की बाद पहले नेहा और फिर निशांत ने राकेश से कहा कि उन्हें दोनों में किसी एक को बिग बॉस के आदेश के मुताबिक टैग देना चाहिए था। हालांकि, इस दौरान राकेश यह कहते नजर आए कि उन्हें इस डिबेट में दोनों न्यूट्रल लगे इसलिए उन्होंने किसी को टैग नहीं दिया। इस पर बहस बढ़ती देख निशांत अपनी बात कह कर चुप हो जाते हैं।