फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: राकेश बापट के कारण रद्द हुआ टास्क, प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी से छिना यह बड़ा मौका

Wed, 15 Sep 2021 09:33 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Sep 2021 09:33 PM IST
विज्ञापन
Bigg boss ott after raqesh bapat neutral decision on divya agarwal and Shamita Shetty debate task abort
राकेश बापट - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी का ये अंतिम हफ्ता रह गया है। ऐसे में घरवाले हर तरह से ये ही कोशिश कर रहे हैं कि वो जनता तक अपने दिल की बात और अपनी राय पहुंचा सके। ऐसे में बिग बॉस ने भी घरवालों को ये पूरा-पूरा मौका दिया। हाल ही में बिग बॉस के घर में एक टास्क हुआ। इस टास्क में घरवालों को एक-दूसरे के साथ भाषण करना था और जनता तक अपनी-अपनी राय पहुंचानी थी, ताकि वो उन्हें उसी आधार पर जज करें।



राकेश की वजह से टास्क हुआ रद्द

दिव्या, प्रतीक के बाद अब घर में राकेश बापट की वजह से टास्क रद्द हो गया। दरअसल इस टास्क में न सिर्फ भाषण देने वाले कंटेस्टेंस्ट्स को बल्कि घर में मौजूद सभी सदस्यों को भी अपना पूरा-पूरा योगदान देना था। उन्हें बताना था कि उन्हें घर में किस प्रतियोगी द्वारा किया गया डिबेट सही लगा। उन्हें इस डिबेट पर पसंद और नापसंद का टैग लगाना था। लेकिन राकेश ने ये टास्क करने से मना कर दिया जिसकी वजह से बिग बॉस ने ये टास्क रद्द कर दिया।

Bigg boss ott after raqesh bapat neutral decision on divya agarwal and Shamita Shetty debate task abort
प्रतीक सहजपाल, राकेश बापट, शमिता शेट्टी - फोटो : Instagram

प्रतीक से छिना जनता से बात करने का चांस

दरअसल दिव्या और शमिता के बीच एक डिबेट प्रतियोगिता हुई, जिस पर राकेश ने किसी को भी नापसंद देने से इंकार कर दिया। जिसकी वजह से बिग बॉस काफी नाराज हुए और उन्होंने इस टास्क को वही पर रद्द कर दिया। जिसके बाद बिग बॉस ने बचे हुए कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल से जनता तक अपनी बात पहुंचाने का मौका छीन लिया।



View this post on Instagram

A post shared by Voot Select (@vootselect)

Bigg boss ott after raqesh bapat neutral decision on divya agarwal and Shamita Shetty debate task abort
राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

घरवाले हुए राकेश से नाराज

बिग बॉस द्वारा सुनाए गए इस फैसले के बाद घरवाले राकेश से काफी नाराज नजर आए। प्रतीक ये कहते हुए दिखे कि अगर यही गलती मैंने की थी तो सब घरवाले मेरे ऊपर चढ़ गए थे। हालांकि राकेश ने बिग बॉस से फैसले के बाद कई बार उनसे माफी मांगी और शमिता और प्रतीक को सॉरी बोला लेकिन इसके बावजूद निशांत और नेहा राकेश पर भड़कते हुए नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg boss ott after raqesh bapat neutral decision on divya agarwal and Shamita Shetty debate task abort
राकेश बापट, प्रतीक सहजपाल - फोटो : Social Media

घर में राकेश पर उठे कई सवाल

बता दें कि इससे पहले भी राकेश बापट पर घरवाले कई बार ये आरोप लगा चुके हैं कि वो अपनी राय लोगों के सामने नहीं रखते न ही वो घर में अपना स्टैंड लेते हैं। प्रतीक ने तो उन्हें स्पाइनलेस तक कहा दिया था। जिसके बाद शमिता ने प्रतीक और नेहा को समझाते हुए कहा था कि किसी से भी इस तरह कहना गलत है।

विज्ञापन
Bigg boss ott after raqesh bapat neutral decision on divya agarwal and Shamita Shetty debate task abort
राकेश बापट - फोटो : Social media

दिव्या अग्रवाल ने दिया साथ

इस पूरी लड़ाई में दिव्या अग्रवाल ने राकेश बापट का साथ दिया। दिव्या ये कहती हुई नजर आईं कि प्रतीक और शमिता के साथ-साथ राकेश के हाथ से भी ये मौका छिना है कि वो अपनी राय जनता तक पहुंचा सके। इसके साथ ही दिव्या यहां ये कहते हुए भी दिखाई दी कि वो अपनी गलती मान रहे हैं। इसलिए उनपर इस तरह से चढ़ना गलत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed