{"_id":"614211a58ebc3ef147306cb2","slug":"bigg-boss-ott-divya-agarwal-give-savage-reply-to-neha-bhasin-in-debate-task","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss OTT: डिबेट टास्क में एक दूसरे से भिड़ीं दिव्या अग्रवाल और नेहा भसीन, जानें किसकी बोलती हुई बंद","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
Bigg Boss OTT: डिबेट टास्क में एक दूसरे से भिड़ीं दिव्या अग्रवाल और नेहा भसीन, जानें किसकी बोलती हुई बंद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 15 Sep 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिव्या अग्रवाल, नेहा भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बिग बॉस ओटीटी अपने फिनाले के बेहद करीब है और हर दिन शो में नए नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस में कंटेस्टेंट को डिबेट टॉस्क में एक दूसरे के साथ बहस करनी थी जिसमें उन्हें बताना था कि उन दोनों में से कौन शो जीतने लायक है और कौन नहीं। ऐसे में शो की एक दूसरे की सबसे बड़ी दुश्मन माने जाने वाली नेहा भसीन और दिव्या अग्रवाल एक दूसरे के आमने सामने आईं।
डिबेट टॉस्क में भिड़ीं दिव्या और नेहा
अपनी बहसबाजी के दौरान नेहा भसीन ने दिव्या को निगेटिव पर्सन बता दिया जिस पर दिव्या काफी भड़क गईं। साथ ही नेहा के सवालों पर दिव्या अग्रवाल ने जवाब देकर उनकी बोलती बंद कर दी।नेहा ने कहा कि दूसरों के बीच आग लगाना ठीक है? बद्तमीजी करना क्या ठीक है? इस पर दिव्या बिल्कुल भी चुप नहीं रहीं और कहा कि,'हां ठीक है, आप क्या चाहती हैं कि आप कुछ करें और मैं आपको बोलूं ना'।
2 of 5
नेहा भसीन, दिव्या अग्रवाल
- फोटो : सोशल मीडिया
नेहा ने कहा कि, 'मैं किसी को टार्गेट नहीं करती, मैं लड़ने के बाद अंदर चली गई थीं लोग अपने रिलेशन को लेकर लड़ रहे थे। इस पर दिव्या ने कहा कि, 'आपके लिए तो यहां इतने सिपाड़ी मौजूद हैं कि आप जैसे कहेंगी वो वैसे ही करेंगे लेकिन मैं यहां कोई सिपाही खड़ने करने नहीं आई हूं। मैं यहां दोस्त बनाने आई थी'।
3 of 5
दिव्या अग्रवाल
- फोटो : Instagram
दिव्या ने कहा कि, 'कम से कम अपने दोस्तो की बेइज्जती तो मत करिए। बार बार आप कहती हैं कि मैं तो नहीं बोलती वो ही तो जाते हैं, वो ही लोग मेरे लिए लड़ते हैं ऐसा कहना उनकी बेइज्जती करना है'। नेहा ने कहा कि, 'मेरा तरीका गलत था तो प्रतीक ने मुझे समझाया, इस पर दिव्या ने कहा कि यही तो मेरा मुद्दा है कि आपको हर बात समझानी पड़ती है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मुद्दों पर दिव्या और नेहा के बीच जबरदस्त लड़ाई हो चुकी है।वैसे तो शुरुआत से ही दिव्या अग्रवाल और नेहा भसीन की आपस में नहीं बनती है लेकिन हाल ही में‘गंदी चड्डी’ को लेकर इन दोनों के बीच बहुत ही बड़ा झगड़ा देखने को मिला था। हालांकि ये मुद्दा वक्त के साथ खत्म हो गया था, लेकिन अब एक बार फिर से घर के अंदर ये मुद्दा गरमा गया।
विज्ञापन
5 of 5
बिग बॉस ओटीटी
- फोटो : Voot
गंदे अंडरवेयर के मुद्दे को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर दिव्या और नेहा एक बार फिर लड़ पड़ी थीं। बातों ही बातों में दिव्या अग्रवाला ने नेहा भसीन को बेवकूफ बोल दिया जिसके बाद नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल पर चिल्लाती हुईं नजर आई और इसके साथ ही उन्होंने दिव्या अग्रवाल को धक्का दिया। नेहा ने कहा, ‘तुम बेवकूफ हो मुझे बेवकूफ मत बुलाओ’। इसी के साथ नेहा भसीन दिव्या अग्रवाल को ये कहते हुए भी नजर आईं कि वो जेंडर भेदभाव करती हैं’।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।