फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT: शमिता शेट्टी पर उठे सवाल, पूछा– पार्टनर चाहिए या इशारों पर नाचने वाला जमूरा

Wed, 15 Sep 2021 06:22 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Wed, 15 Sep 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty wants a partner or puppet actress give this reaction
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot Select

बिग बॉस ओटीटी के फिनाले में बस अब कुछ ही समय बचा है ऐसे में घर में हर सदस्य की यही कोशिश है कि वो बिग बॉस की ट्रॉफी जीते। इस घर में अब सिर्फ छह सदस्य रह गए हैं। शुरुआत से लेकर अब तक इस घर में दिव्या अग्रवाल के अलावा जो सबसे चर्चित कंटेस्टेंट्स रहे हैं वो हैं राकेश बापट और शमिता शेट्टी। शमिता शेट्टी इस सीजन की सबसे लोकप्रिय कंटेस्टेंट में से एक हैं। उनका अंदाज कुछ लोगों को तो खूब पसंद आ रहा है लेकिन कुछ लोगों को उनका बोलचाल काफी बॉसी लगता है।



शमिता का है बॉसी अंदाज

बिग बॉस में सिर्फ घरवालों को ही शमिता कंट्रोलिंग और बॉसी नहीं लगती बल्कि अब दर्शकों को भी ये लगने लगा है कि शमिता का बोलचाल का तरीका बॉसी है। हाल ही में मीडिया पत्रकारों की एंट्री हुई जहां घर वालों पर कई सवाल दागे गए। इस दौरान शमिता को कहा गया कि आपको बुरा लगता है जब आपको कोई बॉसी कंट्रोलिंग और डोमिनेटिंग बताता है तो, लेकिन अगर आपको कोई पसंद नहीं है तो आपका कनेक्शन पार्टनर वो भी उससे बात न करें। तो आपको एक पार्टनर चाहिए या जमूरा जिसे आप इशारों पर नचा सकें।  

bigg boss ott shamita shetty wants a partner or puppet actress give this reaction
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot Select

शमिता शेट्टी ने कहा विश्वास मायने रखता है

शमिता शेट्टी ने इस पर जवाब देते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ भी नहीं है। वो बस दोस्ती में एक विश्वास चाहती हैं। उनके लिए वफादारी बहुत ही मायने रखती है। अगर विश्वास ही नहीं है तो कुछ भी नहीं है’। शमिता ने आगे कहा, ‘वो अपनी हर बात को खुलकर सामने रखती हैं। दिव्या से उनकी दोस्ती नहीं है। लेकिन जब मैंने देखा मेरा कनेक्शन उनके साथ टाइम बिता रहा है तो ये देखना मेरे लिए बहुत ही मुश्किल था।

bigg boss ott shamita shetty wants a partner or puppet actress give this reaction
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot Select

रिश्ते में घुटन नहीं महसूस करवाना चाहती

शमिता ने आगे मीडिया रिपोर्टर के सवाल का जवाब देते हुए कहा, ‘मैं अपने रिश्ते में किसी को भी घुटन महसूस नहीं करवाना चाहती हूं’। जब मीडिया ने उनसे ये पूछा कि आखिरकार अब आप दोनों का रिलेशनशिप स्टेटस क्या है। जिसे सुनने के बाद शमिता शेट्टी तो थोड़ी मुस्कुराईं लेकिन राकेश तुरंत ही ये सवाल सुनकर बोल पड़ें ‘हम सिर्फ दोस्त हैं’, जिसके बाद शमिता भी उनकी हां में हां मिलाती हुईं दिखीं।


View this post on Instagram

A post shared by Voot Select (@vootselect)

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty wants a partner or puppet actress give this reaction
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

दिव्या की वजह से हुई थी आपस में लड़ाई

दरअसल राकेश बापट और शमिता शेट्टी की लड़ाई की वजह कोई और नहीं बल्कि दिव्या अग्रवाल थी। दरअसल दिव्या अग्रवाल से लड़ाई के बाद शमिता को ये बिलकुल पसंद नहीं आ रहा था कि वो घर में दिव्या अग्रवाल से बातचीत करें। जिसकी वजह से इन दोनों के बीच काफी झड़प हुई और राकेश बापट शमिता को ये कहते हुए नजर आए कि वो उन्हें कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। जिसके बाद इन दोनों के बीच खूब कहासुनी हुई।

विज्ञापन
bigg boss ott shamita shetty wants a partner or puppet actress give this reaction
बिग बॉस ओटीटी - फोटो : Voot

शमिता पर लगा पति-पत्नी वो खेलने का इल्जाम

हाल ही में शो के अंतिम हफ्ते में मीडिया की घर में एंट्री हुई। इस दौरान शमिता शेट्टी से सवाल करते हुए एक मीडिया रिपोर्टर ने कहा, ‘हम जैसे इस शो को देख रहे हैं। इस शो में सिर्फ राकेश और दिव्या अग्रवाल की दोस्ती ही दिख रही है उससे अधिक कुछ नहीं दिख रहा। आप ये ट्राएंगल क्यों खेल रही हैं। हमें पति-पत्नी और वो एंगल नहीं दिख रहा तो आप क्यों डाल रही हैं बार-बार’, क्या ये आपका गेम प्लान है’। जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘काश होता, लेकिन ऐसा नहीं है। मैंने बीते संडे को जब ये गुस्सा थे तो मैं इन्हें जितना कम स्ट्रेस दे सकूं मैंने दिया। मैंने दिव्या से भी कहा कि मैं तुमसे अब लड़ाई नहीं करना चाहती हूं। जब आप किसी को पसंद करते हैं और आप बहुत समय से बात नहीं कर रहे हैं और उसे सुलझाने की बजाय आप किसी और लड़की के साथ जाकर बैठकर बात करोगे तो ऐसा महसूस होना बहुत साधारण सी बात है’।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed