फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss OTT Grand Finale: इस हफ्ते शो से बाहर होंगे दो कंटेस्टेंट, जानिए कब और कहां देख सकेंगे ग्रैंड फिनाले

Wed, 15 Sep 2021 01:11 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 15 Sep 2021 01:11 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Grand Finale: Date, Time, When & where to watch live stream online
दिव्या अग्रवाल, शमिता शेट्टी - फोटो : instagram

बिग बॉस ओटीटी का सफर अब खत्म होने की तरफ है। जल्द ही देश को बिग बॉस ओटीटी का पहला विनर मिल जाएगा। इस शो के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ तीन दिन बचे हैं। ग्रैंड फिनाले में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स में शमिता शेट्टी, राकेश बापत, दिव्या अग्रवाल, निशांत भट, प्रतीक सहजपाल और नेहा भसीन हैं। बिग बॉस ओटीटी के खत्म होते ही बिग बॉस 15 भी टीवी पर प्रसारित होना शुरू हो जाएगा। कलर्स चैनल ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है। सलमान खान इस प्रोमो में एक जंगल में नजर आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि इस बार का बिग बॉस किसी जंगल की थीम पर आधारित होगा लेकिन उससे पहले आप भी अगर बिग बॉस ओटीटी के बड़े फैन हैं और एक भी एपिसोड मिस नहीं करते हैं तो आपको जानना चाहिए कि कैसे इस शो के विनर का ऐलान किया जाएगा। कौन फिनाले से पहले एलिमिनेट होगा और कौन आगे जाएगा? 

Bigg Boss OTT Grand Finale: Date, Time, When & where to watch live stream online
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

फिनाले से पहले दो लोग होंगे एलिमिनेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिनाले में पहुंचने से पहले दो कंटेंस्टेंट्स को घर से बेदखल कर दिया जाएगा। जबकि बाकी बचे 4 लोग ही फिनाले में अपनी जगह बना पाएंगे। फिनाले वाले एपिसोड के होस्ट करण जौहर होंगे। वो विनर का ऐलान करेंगे।

Bigg Boss OTT Grand Finale: Date, Time, When & where to watch live stream online
शमिता शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
जीतने वाले को मिल सकती है BIGG BOSS में जगह
माना जा रहा है कि जो भी कंटेस्टेंट बिग बॉस ओटीटी को जीतेगा या फिनाले में पहुंचने वालों को सीधे टीवी पर प्रसारित होने वाले बिग बॉस 15 में जगह मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss OTT Grand Finale: Date, Time, When & where to watch live stream online
शमिता शेट्टी- राकेश बापट - फोटो : सोशल मीडिया

कब और कहां देख सकते हैं लाइव?
'बिग बॉस ओटीटी' का फिनाले 18 सितंबर को शाम 7 बजे से शुरू होगा। शो को देखने के लिए स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वूट सेलेक्ट पर ऑनलाइन स्ट्रीम करना होगा। फिनाले को देखने के लिए आपके पास वूट प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। वूट सलेक्ट दरअसल एक स्ट्रीमिंग ऐप है।

विज्ञापन
Bigg Boss OTT Grand Finale: Date, Time, When & where to watch live stream online
बिग बॉस 13 ग्रैंड फिनाले : सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बॉस 15
बिग बॉस 15 का प्रीमियर टीवी पर 3 अक्टूबर को रात 9 बजे होगा। शो को इस साल भी सलमान खान होस्ट करेंगो। शो सोमवार से शुक्रवार तक रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। वहीं वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को रात 9 बजे प्रसारित होगा। बिग बॉस 15 का प्रोमों टीवी पर आ चुका है जिसकी शुरुआत जंगल से हो सकती है। माना जा रहा है कि शो की शुरुआत में कंटेस्टेंट्स को कम से कम सुविधा दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed