{"_id":"5f3db5d16a176d25c6177ce8","slug":"bobby-deol-aashram-web-series-social-media-users-demands-banaashram","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर उठी बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' को बैन करने की मांग, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
सोशल मीडिया पर उठी बॉबी देओल की वेब सीरीज 'आश्रम' को बैन करने की मांग, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 20 Aug 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आश्रम
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रकाश झा की वेब सीरीज आश्रम को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बॉबी देओल की इस वेब सीरीज पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला बता कर बैन करने की मांग की जा रही है। बुधवार को ट्विटर पर #BanAashramWebSeries ट्रेंड करने लगा।
2 of 5
आश्रम
- फोटो : ट्विटर
यह वेब सीरीज लाखों लोगों के अंध विश्वास को उजागर करती हैं जिनकी स्वयं घोषित गुरुओं पर अपार आस्था है।लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स का आरोप है कि आजकल सभी फिल्में धर्म विशेष को टारगेट करके बनाई जा रही हैं। एक यूजर ने लिखा- बॉलीवुड के उसी घिसे-पिटे ढर्रे पर चलते हुए ‘आश्रम’ की कहानी में कुछ राजनेताओं की एंट्री होती है और बाबा के बारे में राजनीतिक हलकों में चर्चा होती है। बाबा के डायलॉग 'मैं उपदेश नहीं, संदेश देता हूं शांति का' के जरिए उसे डरावना दिखाने का प्रयास किया गया है।
3 of 5
आश्रम
- फोटो : ट्विटर
एक अन्य यूजर ने लिखा- मैं ऐसी घटिया फिल्म का बहिष्कार करती हूं। सरकार से मांग करती हूं कि इसे तत्काल बैन किया जाना चाहिए। यह स्पष्ट होता है कि इस फिल्म को साधु-संतों को बदनाम करने के लिए बनाया गया है। इसपर प्रतिबंध लगना चाहिए तथा सीरीज के निर्माता पर उचित कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आश्रम
- फोटो : ट्विटर
प्रकाश झा की बनाई वेब सीरीज 28 अगस्त को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होने वाली है। बॉबी देओल (Bobby Deol) 'आश्रम' सीरीज में 'काशीपुर वाले बाबा निराला' के रूप में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। यह काल्पनिक कहानी है और संकेत करती है कि क्या यह वास्तव में विश्वास और आस्था का स्थान है? कुछ दिन पहले ही इस सीरीज की रिलीज डेट का एलान हुआ और बॉबी देओल ने इस बारे में एक ट्वीट किया था।
विज्ञापन
5 of 5
बॉबी देओल को उनके करियर के शुरुआती दौर में बड़े परदे पर काफी लोकप्रियता मिली और उन्होंने ‘बरसात’, ‘सोल्जर’ जैसी कई हिट फिल्में भी दीं। फिल्म दिल्लगी के बाद से उनका करियर लड़खड़ाया। और, धीरे धीरे वह फिल्मों से दूर होते गए।हालांकि अब बॉबी बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी खेल रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।