फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Independence Day: इन पांच वेब सीरीज में दिखी देशभक्ति की भावना, नजर आए बड़े कलाकार

Sat, 15 Aug 2020 07:03 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 15 Aug 2020 07:03 AM IST
विज्ञापन
independence Day 2020 best patriotic web series here list
देशभक्ति पर आधारित वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले कुछ सालों में ओटीटी प्लेटफॉर्म के दर्शकों की संख्या में भारी बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके बाद इन ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अलग अलग कंटेट भी परोसे। इनमें से कई वेब सीरीज ऐसी थीं जो देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत थीं। चलिए आज हम ऐसे ही वेब सीरीज के बारे में बताते हैं जो देशभक्ति के इर्द गिर्द बुनी गई हैं।

independence Day 2020 best patriotic web series here list
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया

द फैमिली मैन
इस वेब सीरीज में दिखाया गया है कि दुश्मन ने 26/11 से भी बड़ी तबाही फैलाने की तैयारी कर रखी है। मनोज बाजपेयी सीक्रेट एजेंट श्रीकांत तिवारी के किरदार में होते हैं जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी से जूझता है। सीरीज में श्रीकांत तिवारी इस केस को सुलझाने के अलावा खुद को फैमिली मैन भी साबित करने की जद्दोजहद में लगा होता है। 

independence Day 2020 best patriotic web series here list
द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए - फोटो : सोशल मीडिया

'द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए' 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस की फौज के नजरिए से 'द फॉरगॉटन आर्मी: आजादी के लिए' वेब सीरीज बनाई गई। वेब सीरीज में आजाद हिंद फौज (आईएनए) का अपने देश को आजाद करवाने का जज्बा आपके रोंगटे खड़े कर सकता है। इसका निर्देशन कबीर खान ने किया। वेब सीरीज में सनी कौशल, शर्वरी, रोहित चौधरी सहित अन्य कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
independence Day 2020 best patriotic web series here list
बोस: डेड/ अलाइव - फोटो : सोशल मीडिया

बोस: डेड/ अलाइव
यह वेब सीरीज ऑटोबायग्राफी पर आधारित है। सीरीज में राजकुमार राव सुभाष चंद्र बोस के किरदार में थे। जबकि राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड पत्रलेखा भी अहम रोल में थीं। इस सीरीज का निर्देशन पुलकित ने किया और हंसल मेहता इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर थे।

विज्ञापन
independence Day 2020 best patriotic web series here list
द टेस्ट केस - फोटो : सोशल मीडिया

द टेस्ट केस
वेब सीरीज 'द टेस्ट केस' में महिलाओं के सुरक्षा बल में शामिल होने के संघर्ष को दिखाया गया है। सीरीज में कैप्टन शिखा शर्मा का मुख्य किरदार निमरत कौर ने निभाया है। जूही चावला इस सीरीज में रक्षा मंत्री का महत्त्वपूर्ण रोल निभाती नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed