फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#BondOfYaara: फ्रेंडशिप डे मनाइए दोस्ती की इस दमदार चौकड़ी के साथ और समझिए क्या होता है यारों का टशन

Thu, 30 Jul 2020 01:46 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 30 Jul 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
Friendship Day 2020 Bond Of Yaara Released On ZEE5
यारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ या फिर ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे’ जैसे गानों पर पले बढ़े हिंदी सिनेमा ने गुरुवार को फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती के कुछ नए नगमे गुनगुनाने की तैयारी की है। यारों के टशन पर बनी इस फिल्म का नाम है, ‘यारा’ और इसके निर्देशक हैं वो तिगमांशू धूलिया, जिनका बस नाम ही काफी है।

Friendship Day 2020 Bond Of Yaara Released On ZEE5
यारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देश के सबसे बड़े कॉन्टेक ब्रांड जी5 (ZEE5) ने अपने करोड़ों दर्शकों को फ्रेंडशिप डे का ये खास तोहफा दिया है। फिल्म ‘यारा’ 30 जुलाई को इसी ओटीटी पर प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। फिल्म के सितारे हैं धमाकेदार एक्शन के लिए दुनिया भर में मशहूर अभिनेता विद्युत जामवाल, अपनी सधी हुई अदाकारी से डिजिटल मनोरंजन दुनिया में अपना एक अलग फैनबेस बना चुके अमित साध, फिल्म गली ब्वॉय के बाद घर घर अपना नाम चमका चुके विजय वर्मा और बेहतरीन रंगमंच कलाकर केनी बासुमतारी। दोस्तों की इस चौकड़ी में खूबसूरती की महक बिखेरती दिखेंगी अभिनेत्री श्रुति हसन। फिल्म का बोनस प्वाइंट है इसमें धाकड़ कलाकार संजय मिश्रा की मौजूदगी।

Friendship Day 2020 Bond Of Yaara Released On ZEE5
यारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ओटीटी की चर्चित, कामयाब और हर दिल को भाने वाली फिल्में व सीरीज जैसे रंगबाज, रंगबाज फिरसे, चिंटू का बर्थडे, घूमकेतु, बमफाड़, अभय, द फाइनल काल, काफिर, नेवर किस योर बेस्टफ्रेंड, स्टेट ऑफ सीज 26/11, ऑटो शंकर, शराते आज, गॉड्स ऑफ धर्मपुरी और लूजर जैसी पेशकश के बाद जी5 का नया धमाका है. फिल्म यारा। फिल्म का पहला पोस्टर आने के बाद से ही दर्शकों में इस फिल्म को लेकर काफी क्रेज दिखता रहा है और इसका ट्रेलर आने के बाद से तो लोगों ने इस फिल्म को देखने के लिए रिमाइंडर तक सेट कर रखे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A #Yaara always makes the good times better and the hard times easier. This #FriendshipDay, let's celebrate this incredible bond with #YaaraOnZEE5, premieres 30th July. #HappyFriendshipMonth @mevidyutjammwal @theamitsadh @itsvijayvarma @shrutzhaasan @imsanjaimishra @kennybasumatary @tigmanshu_d @sunirkheterpal @dprishi

A post shared by ZEE5 Premium (@zee5premium) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Friendship Day 2020 Bond Of Yaara Released On ZEE5
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल फिल्म कमांडो 3 में अपने अनोखे करतब दिखा चुके विद्युत जामवाल कहते हैं, “दुनिया को एक साथ और मजबूती के साथ जोड़े रखने वाली एक ही सीमेंट है और उसका नाम है दोस्ती। फिल्म यारा ऐसे दोस्तों की कहानी है जो साथ बड़े हुए। ये फिल्म इनकी अनोखी यात्रा को परदे पर पेश करती है।” वहीं अमित साध इस फिल्म को अपने दिल के काफी करीब पाते हैं। वह कहते हैं, “दोस्तों की चौकड़ी को ये फिल्म एक नए मायने देती है। फिल्म में हर दोस्त अपनी जिंदगी पूरी आजादी के साथ जीता दिखेगा और ऐसा लगेगा कि जैसे ये सब हमारे आसपास ही हो रहा है। इसकी शूटिंग के दौरान हम सबने खूब मस्ती की और इस दोस्ती के एहसास आपको पर्दे पर भी दिखेंगे। दोस्ती के दिन इस फिल्म के जी5 पर रिलीज होने का मजा ही कुछ और है।”

विज्ञापन
Friendship Day 2020 Bond Of Yaara Released On ZEE5
श्रुति हासन - फोटो : instagram

श्रुति हासन तो फिल्म यारा की रिलीज को लेकर बहुत ही उत्साहित हैं। वह कहती हैं, “फ्रेंडशिप डे को शुरू करने का इस साल इससे बढ़िया दूसरा मौका भला हो ही क्या सकता है कि ये दिन आप अपने दोस्तों के साथ फिल्म यारा देखते हुए बिताएं। ये दिन दोस्ती का है, ये फिल्म दोस्ती की है और ये ऐसी फिल्म है जो आपको अपनी यादों की सैर कराने ले जाएगी। और, दोस्ती का यही तो असली मतलब है, है कि नहीं? तिगमांशु सर इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमारे बहुत ही जबर्दस्त गाइड रहे।”

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed