फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bravehearts Screening: ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज की स्क्रीनिंग, शक्ति कपूर सहित ये सितारे रहे मौजूद

Sun, 05 Jun 2022 12:46 AM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Sun, 05 Jun 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Dice Media hosted an exclusive screening of Bravehearts The Untold Stories of Heroes in presence of cast & crew and Bollywood industry friends
ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज की स्क्रीनिंग में मौजूद सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डाइस मीडिया की तरफ से भारत की पहली आर्मी एंथोलॉजी सीरीज 'ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज' की घोषणा कुछ दिन पहले ही की गई थी। इस सीरीज में दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर से लेकर कई जाने-माने कलाकार दिखाई देने वाले हैं। अब डाइस मीडिया की तरफ से इसकी स्क्रीनिंग भी की गई है, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री के सेलेब्स सहित सीरीज की अन्य कास्ट और क्रू मेंबर मौजूद रहे।

Dice Media hosted an exclusive screening of Bravehearts The Untold Stories of Heroes in presence of cast & crew and Bollywood industry friends
ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज की स्क्रीनिंग में मौजूद सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज की स्क्रीनिंग में एंथोलॉजी सीरीज की 5 लघु फिल्मों में से तीन का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम के लिए शो के लिए शक्ति कपूर, अनूप सोनी, ओमकार कुलकर्णी, आध्या आनंद, अनुष्का कौशिक, वरुण तिवारी, नमन जैन, सयानदीप सेनगुप्ता, रोहित परगई जैसे प्रतिभाशाली कलाकार मौजूद रहे।

Dice Media hosted an exclusive screening of Bravehearts The Untold Stories of Heroes in presence of cast & crew and Bollywood industry friends
ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीरीज की स्क्रीनिंग के मौके पर कलाकारों के अलावा पॉकेट एसेस की सह-संस्थापक और सीईओ, अदिति श्रीवास्तव, संकल्प राज त्रिपाठी, क्रिएटिव डायरेक्टर और निषाद जावेरी, चैनल हेड, डाइस मीडिया द्वारा शामिल हुए। सीरीज के निर्देशक- श्री हैप्पी मोंगिया और श्री भरत मिश्रा भी भी ब्रेवहार्ट्स पर काम करने के अपने अनुभव साझा करने के लिए उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dice Media hosted an exclusive screening of Bravehearts The Untold Stories of Heroes in presence of cast & crew and Bollywood industry friends
अनुप्रिया गोयनका, तारुक रैना, श्रेया गुप्ता, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

डाइस मीडिया द्वारा प्रदर्शित होने वाली सीरीज ब्रेवहार्ट्स-द अनटोल्ड स्टोरीज ऑफ हीरोज की स्क्रिनिंग कार्यक्रम में अनुप्रिया गोयनका, प्रीत कमानी, अंशुमन मल्होत्रा, तारुक रैना, दीपिका अमीन, श्रेया गुप्ता, सारा हाशमी, आरजे राघव, आदित्य पांडे, हिमिका बोस और आकाशदीप अरोड़ा जैसे इंडस्ट्री के लोग भी शामिल हुए।

विज्ञापन
Dice Media hosted an exclusive screening of Bravehearts The Untold Stories of Heroes in presence of cast & crew and Bollywood industry friends
ब्रेवहार्ट्स - द अनटोल्ड स्टोरीज़ ऑफ़ हीरोज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि डाइस मीडिया की ये आगामी सीरीज देश के जवानों को समर्पित है। इस सीरीज में पांच लघु फिल्मों के माध्यम से सेना में अपनी सेवाएं देने वाले जवानों के परिवारो की कहानियां दिखाई जाएंगी। जैसे कई असफल प्रयासों के बाद सशस्त्र बलों में शामिल होना हो, देश सेवा के लिए बलिदान देने वाले लोगों के परिजनों के साहस की यात्रा हो या फिर देश सेवा से 15 सालों के बाद अपने माता-पिता को जानना हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed