डिज्नी प्लस की दूसरी एनिवर्सरी के मौके पर ‘डिज्नी प्लस डे’ की पेशकश हुई। शुक्रवार को डिज्नी + ने कई नए शीर्षको की घोषणा की जो अगले दो सालो के अंदर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सामने होंगे। इस प्रोजेक्ट में एनिमेटेड और लाइव एक्शन सीरीज शामिल है जो मार्वेल सिनेमेटिक यूनिवर्स के गठबंधन के साथ नजर आएंगे। वांडा विजन, द फॉल्कन एंड द विंटर सोल्जर, लोकी और व्हाट इफ के बाद अब कई बेहतरीन वेब सीरीज एक बार मार्वेल दर्शकों को सामने पेश करने जा रहा है।
Marvel Shows: शी हल्क से एक्स मैन 97 तक, डिज्नी प्लस ने की इन 14 नई मार्वेल शोज की घोषणा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगाथा- हाउस ऑफ हार्कनेस
वांडा विजन में अगाथा के क्लामेक्स टर्निंग प्वाइंट ने दर्शकों को चौंका दिया था। कैथरीन हान की दमदार कलाकारी लोगों को इतनी पसंद आई कि अब उनके किरदार अगाथा के नाम से एक नई सीरीज दर्शकों के सामने होगी। जैक शेफर शो के कार्यकारी निर्माता और मुख्य लेखक के रूप में वापसी करेंगे।
आई एम ग्रूट
मार्वल की फिल्म गार्डियन ऑफ द गैलेक्सी के पार्ट वन और पार्ट 2 में नजर आए किरदार ग्रूट के बारे में आपको और भी करीब से जानने का मौका मिलेगा। ग्रूट हमेशा 'आई एम ग्रूट' ही बोलता है जो कि एक भाषा है जिसे कोई और नहीं समझ पाता है। इस सीरीज में फैंस ग्रूट के बचपन के बारे में भी पता चलेगा और यह भी पता चलेगा कि कैसे वह बड़े होते हुए कई मुश्किलों में फंसता है और उनका सामना करता है। इस सीरीज का निर्देशन क्रिस्टन लिपोर कर रहे हैं।
सीक्रेट इनवेजन
सीक्रेट इनवेजन निक फ्यूरी(सैमुअल एल जैक्सन) और कैप्टन मार्वल से स्क्रल टालोस (बेन मेंडलसोहन) को साथ लाएगा। यह सीरीज एक क्रॉसओवर है जिसमें शेप शिफ्टिंग स्क्रल्स के बारे में दिखाया जाएगा जो पृथ्वी पर सालों से घुसपैठ करते रहे हैं।
आयरनहार्ट
आयरनहार्ट एक प्रतिभाशाली आविष्कारक रीरी विलियम्स( डोमिनिक थोर्न) के बारे में है जो आधुनिक आयरन मैन सूट बनाता है।