फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Disney+Hotstar Release: मार्च में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ये वेब सीरीज और फिल्में मचाने वाली हैं धमाल

Tue, 01 Mar 2022 04:30 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 01 Mar 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
disney plus hotstar new releases in march 2022 Check out the latest web series tv shows and movies list
मार्च में रीलिज होने वाली सीरीज - फोटो : youtube

आज शिवरात्रि के पावन पर्व से मार्च का महीना शुरु हो गया है, और इसी के साथ ओटटी प्लेटफार्म ने भी दर्शकों के मनोरंजन के लिए कमर कस ली है। मार्च महीने में ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है, क्योंकि मार्च में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कई शोज, वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए नजर डालते हैं, इस महीने की रिलीज पर।

disney plus hotstar new releases in march 2022 Check out the latest web series tv shows and movies list
रुद्र - फोटो : सोशल मीडिया

वेब सीरीज- 'रुद्र द एज ऑफ डार्कनेस'
रिलीज की तारीख: 4 मार्च
डिज्नी प्लस हॉटस्टार

'द रुद्र ऑफ डार्कनेस' वेब सीरीज से बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन अपना वेब डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरिज में वह एक DCP रुद्र वीर सिंह की भूमिका में नजर आने वाले हैं जो जो बहुत तेज-तर्रार अपराधियों को पकड़ता है। 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज है। । इस सीरीज के कुल छह एपिसोड रिलीज किए जाएंगे।

disney plus hotstar new releases in march 2022 Check out the latest web series tv shows and movies list
द प्राउड फ़ैमिली: लाउडर एंड प्राउडर - फोटो : यूट्यूब

वेब सीरीज- , "द प्राउड फ़ैमिली: लाउडर एंड प्राउडर"
रिलीज की तारीख: 9 मार्च

द प्राउड फ़ैमिली: लाउडर एंड प्राउडर ब्रूस डब्ल्यू स्मिथ और राल्फ फ़ार्कुहर द्वारा बनाई गई एक अमेरिकी एनिमेटेड टेलीविज़न सीरीज है। ये सीरीज 14 वर्षीय लड़की पेनी प्राउड और उसके परिवार की कहानी को दिखाती है। पेनी की मां, ट्रुडी करियर की नई ऊंचाइयो पर है, और पेनी को एक के बाद एक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये एक मजेदार कार्टून सीरीज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
disney plus hotstar new releases in march 2022 Check out the latest web series tv shows and movies list
वीकेंड फैमिली सीजन 1 - फोटो : यूट्यूब

वेब सीरीज-वीकेंड फैमिली सीजन 1
रिलीज की तारीख: 9 मार्च

वीकेंड फ़ैमिली बच्चों और किशोरों के लिए एक फ्रांसीसी कॉमेडी स्ट्रीमिंग टेलीविज़न सीरीज़ है, जो वॉल्ट डिज़नी कंपनी के लिए एलिफेंट इंटरनेशनल द्वारा निर्मित है। फ्रेड एक बहुत ही अच्छा पिता है, लेकिन कहानी में नया मोड़ तब आता है जब फ्रेड पेरिस में रहने वाली एक क्यूबेकॉइस महिला इमैनुएल के प्यार में पागल हो जाता है, जिसने बाल मनोविज्ञान का अध्ययन किया और डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रही है।

विज्ञापन
disney plus hotstar new releases in march 2022 Check out the latest web series tv shows and movies list
द ड्रॉपआउट - फोटो : यूट्यूब

वेब सीरिज-'ड्रॉपआउट'
रिलीज की तारीख: संभावित

एलिजाबेथ होम्स के रूप में अमांडा सेफ्राइड अभिनीत थ्रिलर सीरीज, 'द ड्रॉपआउट' महत्वाकांक्षा और प्रसिद्धि की कहानी है। एलिजाबेथ होम्स ने स्वास्थ्य देखभाल एक तकनीक विकसित की है जो लाखों रोगियों को जोखिम में डाल देती है। अब भारतीय दर्शकों के लिए यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉस्टार पर भी मार्च में रिलीज होने की उम्मीद है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed