सब्सक्राइब करें

Friday OTT Release: ओटीटी पर एक्शन से भरपूर होगा यह वीकएंड, रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 27 May 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
Friday OTT Release this week from yash KGf 2 to john abraham attack tiger shroff heropanti 2 strange things season 4
kgf 2, attack part 1 - फोटो : social media

ओटीटी पर हर हफ्ते नया कंटेंट रिलीज होता है और इस नए कंटेंट को देखने के लिए हम सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन कई बार नए कंटेंट के साथ-साथ ओटीटी पर सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में रिलीज होती, जिनको लोग अपने पूरे परिवार के साथ घर पर बैठकर आराम से देख सकते हैं। इस हफ्ते के वीकेंड की शुरुआत हो चुकी है और अगर आप अपने परिवार के साथ वीकेंड एंजॉय करने का सोच रहे हैं, तो इस बार ओटीटी पर बहुत सी मनोरंजक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। इन फिल्मों में आपको साउथ का मसाला और बॉलीवुड का एक्शन दोनों देखने के लिए मिलने वाला है। आइए जानते सिनेमाघरों के बाद अब कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज इस शुक्रवार यानी 27 मई को ओटीटी पर धूम मचाने के लिए आ रही हैं। 

Friday OTT Release this week from yash KGf 2 to john abraham attack tiger shroff heropanti 2 strange things season 4
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म का नाम- अटैक पार्ट 1
ओटीटी प्लेटफॉर्म- जी 5
जॉन अब्राहम की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म 'अटैक: पार्ट 1' एक ऐसी फिल्म थी, जिसमें अभिनेता एक सुपर सोल्जर की भूमिका में दिखाई दिए थे। जबरदस्त एक्शन सीन्स के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में अपना जादू चलाने में नाकाम रही थी। लेकिन जॉन अब्राहिम की यह फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी5' पर 27 मई यानी आज रिलीज हो चुकी है। सिनेमाघरों में पिटने के बाद मेकर्स को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदे हैं। फिल्म में जॉन के साथ रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आई थीं।

Friday OTT Release this week from yash KGf 2 to john abraham attack tiger shroff heropanti 2 strange things season 4
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम-  केजीएफ चैप्टर 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
साउथ सुपरस्टार यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को सभी लोग देखने के लिए बहुत उत्साहित थे। लेकिन कुछ अभी भी ऐसे हैं, जो फिल्म नहीं देख पाएं हैं, उन सिने प्रेमियों के लिए यह बात किसी तोहफे से कम नहीं है। जी हां, आप 'केजीएफ 2' का लुत्फ अब घर बेठे उठा सकते हैं। जबरदस्त कहानी और धांसू एक्शन वाली यह फिल्म आज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर रिलीज हो गई है। इस फिल्म में यश के साथ-साथ संजय दत्त, रवीना टंडन और श्रीनिधी शेट्टी की दमदार एक्टिंग भी आपका वीकेंड एंनटरटेनिंग बना सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday OTT Release this week from yash KGf 2 to john abraham attack tiger shroff heropanti 2 strange things season 4
हीरोपंती 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का नाम-  हीरोपंती 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म- अमेजन प्राइम वीडियो
बॉलीवुड के एक्शन हीरो कहे जाने वाले अभिनेता टाइगर श्रॉफ की डेब्यू फिल्म 'हीरोपंती' का सीक्वल 'हीरोपंती 2' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को ज्यादा लुभा नहीं पाया था। लेकिन धमाकेदार एक्शन से भरी इस फिल्म को घर बैठे देखने में कुछ हर्ज तो नहीं है। टाइगर, तारा सुतारिया और नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर यह फिल्म आज से 'अमेजन प्राइम वीडियो' पर स्ट्रीम होने जा रही है। 

विज्ञापन
Friday OTT Release this week from yash KGf 2 to john abraham attack tiger shroff heropanti 2 strange things season 4
strange things 4 - फोटो : social media

सीरीज का नाम-  स्ट्रेंज थिंग्स 2
ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स
'नेटफ्लिक्स' पर जल्द ही सीरीज 'स्ट्रेंज थिंग्स' अपने चौथे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। मेकर्स सीरीज के इस सीजन को 2 वॉल्यूम में रिलीज करने जा रहे हैं, जिसका पहला वॉल्यूम 27 मई से स्ट्रीम होने जा रहा है। इस वॉल्यूम में पांच एपिसोड होंगे। कहानी की बात करें तो रूस में जिम हॉपर, यंग ईलेवेन और बाकी की गैंग फिर से सबका मनोरंजन करने के लिए तैयार है। सीरीज कितनी रोमांचक होगी, यह तो इसके स्ट्रीम होने के बाद ही पता चलेगा।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed