पिछले दो सीजनों में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद एक बार फिर नए 'किस्सों' के साथ, मिश्रा परिवार लौट रहा है। गुल्लक के इस नए सीजन में पिछले दो सीजनों के मुकाबले और बारीकी के साथ इस परिवार के बनते-बिगड़ते रिश्तों को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज एक छोटे से शहर में रह रहे मध्यवर्गीय भारतीय परिवार के रोजमर्रा के अनुभवों को दिखाती है। इन कहानियों को दर्शाने के लिए दिलचस्प किस्सों का सहारा लिया गया है। इस मशहूर वेब सीरीज के तीसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।
Gullak 3: इस दिन आएगा गुल्लक का तीसरा सीजन, SonyLiv पर आज ही देख डालें पिछले दो सीजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम जिंदगी दिखाती है सीरीज
सीरीज में दिखाए किस्सों के माध्यम से, हम मिश्रा परिवार के जीवन में झांक पाते हैं। इस सीजन में उनकी भावनाओं, आकांक्षाओं और संघर्षों को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। तमाम झगड़ों के बाद भी, जो चीज उन्हें आपस में जोड़े रखती है, वह है उनका एक-दूसरे के लिए अटूट प्यार और समर्थन। उनका ये प्यार अलग-अलग तरीकों से सामने आता है और यही चीज दर्शकों को इस परिवार से जोड़ती है। यह एक पारिवारिक वेब सीरीज है, जिसे आप कभी भी अपने खाली समय में बैठकर देख सकते हैं।
ट्रेलर में दिखे नए किस्से
ट्रेलर में हम देखते हैं कि कैसे मिश्रा परिवार अपना घर चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। लेकिन एक दिन उनकी जिंदगी में अचानक से सब कुछ बदल जाता है क्योंकि परिवार के बड़े बेटे को 17,000 रुपये की नौकरी मिल जाती है। इसके साथ ही वह परिवार का एक महत्वपूर्ण सदस्य बन जाता है, लेकिन उनकी ये खुशी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती। जल्द ही चीजें बत्तर हो जाती हैं जब संतोष मिश्रा अपनी नौकरी खो देते हैं। ऐसे में परिवार कैसे चलेगा? खैर, जवाब जानने के लिए हमें 7 अप्रैल तक इंतजार करना होगा।
हल्के-फुल्के पलों का मिश्रण
गुल्लक का तीसरा सीजन हल्के-फुल्के पलों से भरा हुआ है। इस सीजन में, निर्माताओं ने वास्तविक जीवन से जुड़ी समस्याओं को शामिल करके इसे एक पायदान ऊपर ले जाने का काम किया है, जो सीरीज को और भी अधिक भरोसेमंद बनाता है। ट्रेलर के कुछ डायलॉग्स आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे तो कुछ किरदार आपको अपने किसी रिश्तेदार की याद दिला देंगे।
इस दिन रिलीज होगा सीजन
पलाश वासवानी के निर्देशन में बनी यह सीरीज एक टीवीएफ क्रिएशन है। जमील खान, गीतांजलि कुलकर्णी, वैभव राज गुप्ता, हर्ष मायर और सुनीता रजवार सहित इसमें मुख्य भूमिकाओं में हैं। गुल्लक 3 का प्रीमियर सोनी लिव पर सात अप्रैल को होने वाला है।