फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lock Upp: कंगना की जेल में दो और कैदियों की एंट्री, एक पाकिस्तानी ब्लॉगर तो दूसरी रह चुकी हैं बिग बॉस का हिस्सा

Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 22 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lock Upp: Mandana Karimi and Azma Fallah to enter Kangana Ranaut's Show as a news wild card ATL Balaji MX Player
लॉक अप में हुई नए कैदियों की एंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत का शो 'लॉक अप' अपने विवादित कैदियों की वजह से खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जब से यह शो आया है, दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। अभी शो में 15वें कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी कि दो और नए कंटेस्टेंट्स इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अल्ट बालाजी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इसकी पुष्टि की गई है। वीडियो में दो नए कंटेस्टेंट्स को कंगना की अत्याचारी जेल का नया कैदी बनने की जानकारी दी गई है।

Lock Upp: Mandana Karimi and Azma Fallah to enter Kangana Ranaut's Show as a news wild card ATL Balaji MX Player
मंदना करीमी और अजमा फलाह - फोटो : Instagram @ altbalaji

अल्ट बालाजी ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दो नए कैदी दिखाई दे रहे हैं। ये दो कैदी मंदना करीमी और अजमा फलाह हैं। दोनों के हाथों में हथकड़ी लगी हुई है और पीछे से आवाज आती है कि कंगना की जेल में आए हैं दो नए कंट्रोवर्शियल सेलिब्रिटिज। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है कि कंट्रोवर्सी और खबरों के बीच फंसे ये दो कैदी अब खेलेंगे अत्याचारी खेल।

Lock Upp: Mandana Karimi and Azma Fallah to enter Kangana Ranaut's Show as a news wild card ATL Balaji MX Player
मंदना करीमी और अजमा फलाह - फोटो : Instagram @ altbalaji

दोनों कैदियों की बात करें तो मंदना पर विवादित क्रिएटर होने का आरोप है, तो अजमा पर झूठी पहचान का आरोप लगा है। मंदना करीमी, ईरानी मूल की भारतीय अभिनेत्री हैं। वह कई सारी बॉलीवुड की फिल्मों का हिस्सा भी रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस के सीजन 9 में हिस्सा लिया था, जिसमें पर रनरअप रही थीं। वहीं, अजमा फलाह एक पाकिस्तानी ब्यूटी ब्लॉगर हैं और उन्होंने बीते साल एमटीवी स्प्लिट्सविला में हिस्सा लिया था।

View this post on Instagram

A post shared by ALTBalaji (@altbalaji)

विज्ञापन
विज्ञापन
Lock Upp: Mandana Karimi and Azma Fallah to enter Kangana Ranaut's Show as a news wild card ATL Balaji MX Player
चेतन हंसराज - फोटो : सोशल मीडिया

अभी हाल ही शो में चेतन हंसराज ने 15वें कैदी के रूप में एंट्री ली है। इसके बाद टीवी अभिनेत्री रश्मि देसाई की शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर हिस्सा लेने की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन अब शो में दो नए कैदियों की एंट्री का एलान हो चुका है। इस प्रोमो वीडियो पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, कोई इनके आने से खुश है, तो एक ने लिखा कि कितने भी नए चेहरे ले आओ जीतेगा तो मुनव्वर फारूकी ही।

विज्ञापन
Lock Upp: Mandana Karimi and Azma Fallah to enter Kangana Ranaut's Show as a news wild card ATL Balaji MX Player
13 कैदी हैं ‘लॉक अप’ में - फोटो : Instagram @mxplayer
आपको बता दें कि होस्ट के तौर पर यह कंगना रणौत का पहला शो है और व्यूअरशिप के मामले में यह काफी आगे चल रहा है। इस शो में मुनव्वर फारूकी,निशा रावल, चेतन हंसराज, करणवीर बोहरा, अंजली अरोड़ा, पायल रोहतगी, पूनम पांडे और सायशा शिंदे जैसे कलाकार मौजूद हैं। इस शो को अल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed