फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

House of the Dragon Premier: सितारों ने खुले दिल से किया इस्तकबाल, ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ से दो सदी पहले की महागाथा

Wed, 17 Aug 2022 09:02 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 17 Aug 2022 09:02 AM IST
विज्ञापन
House of the Dragon Premier Attended by Hindi entertainment industry HBO Series stream on Disney Plus Hotstar
प्रीमियर में पहुंचे हिंदी मनोरंजन जगत के सितारे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एचबीओ की सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) जॉर्ज आर आर मार्टिन की किताब ‘फायर एंड ब्लड’ पर आधारित है जिसमें हाउस ऑफ टार्गेरियन के इतिहास को दर्शाया गया है। यह कहानी ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में दुनिया भर के दर्शकों को आकर्षित करने वाली घटनाओं से 200 साल पहले की हैं। ये 10 एपिसोड की सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 22 अगस्त से हर सोमवार प्रसारित होनी शुरू हो रही है। मुंबई में आयोजित इस सीरीज के प्रीमियर पर हिंदी मनोरंजन जगत के सितारों ने खुलकर सीरीज के किरदारों का परदे पर स्वागत किया। प्रीमियर के दौरान दिखाए गए एपिसोड से हर कोई अचंभित नजर आया।

House of the Dragon Premier Attended by Hindi entertainment industry HBO Series stream on Disney Plus Hotstar
प्रीमियर में पहुंचं जिम सर्भ, कुब्रा सैत व अन्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) में विसरीज के भाई डेमन टार्गेरियन का किरदार निभाने वाले अभिनेता मैट स्मिथ का काम अभिनेता जिम सर्भ को बहुत ही प्रभावशाली और दिलचस्प लगा। इस सीरीज में कुछ ऐसे लोग भी हैं जो डेनम को उत्तराधिकारी के रूप में देखना चाहते है। जिम सर्भ कहते हैं , 'डेमन की यात्रा देखना काफी रोमांचक होगा। अंततः सिंहासन की लड़ाई के लिए निर्णय लेने वाला हाशिये पर पहुंचा भाई मुझे तो रोमांचक लगता है।'

House of the Dragon Premier Attended by Hindi entertainment industry HBO Series stream on Disney Plus Hotstar
रोहन शाह, अभिषेक बनर्जी , शिविन नारंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वहीं एम्मा डी आर्सी द्वारा निभाया गया राजकुमारी रेनेरा टार्गेरियन का किरदार भी कई लोगों को बहुत पसंद आया। कई लोग उस तरह की भूमिका निभाना चाहते थे। कास्टिंग डायरेक्टर और अभिनेता अभिषेक बनर्जी कहते हैं, 'राजकुमारी रेनेरा टार्गेरियन का किरदार मुझे बहुत पसंद आया। मैं अनुमान लगा सकता हूं कि वह श्रृंखला में बहुत कुछ करेगी और जब एक महिला शक्तिशाली पुरुषों के बीच एक नेता बन जाती है, तो बहुत सारी चीजें ऐसी भी होती हैं, जिन पर सहसा यकीन नहीं होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
House of the Dragon Premier Attended by Hindi entertainment industry HBO Series stream on Disney Plus Hotstar
प्राजक्ता कोली,रोहित सराफ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे देखा जाए तो 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) के सभी किरदार एक से बढ़कर एक है। लेकिन ज्यादातर लोगों को राजकुमारी रेनेरा का ही किरदार पसंद आया। प्राजक्ता कोली के मुताबिक, 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' के शक्तिशाली ड्रैगन की वह दीवानी रही हैं। वह राजकुमारी रैनेरा टार्गेरियन के किरदार को लेकर भी काफी प्रभावित दिखीं।

विज्ञापन
House of the Dragon Premier Attended by Hindi entertainment industry HBO Series stream on Disney Plus Hotstar
प्लाबिता बोरठाकुर, यशस्विनी दयाम, धैर्य करवा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यही नहीं, अभिनेत्री प्लाबिता बोरठाकुर को भी सीरीज 'हाउस ऑफ द ड्रैगन' (House of the Dragon) में राजकुमारी रेनेरा टार्गेरियन की भूमिका बहुत प्रभावशाली लगी। वह कहती हैं, ‘उसके अंदर बहुत ही निश्चितता और आत्मविश्वास दिखता है। कभी कभी वह वह बहुत स्पष्ट और कभी कभी बहुत भ्रमित करने वाली लगती है। इस तरह के किरदार को निभाने का अगर मौका मिले तो मैं जरूर करना चाहूंगी।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed