फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

June OTT Release: बाबा निराला के आश्रम से लेकर अजय के एक्शन तक, जून में ये फिल्में और सीरीज मचाएंगी ओटीटी पर धमाल

Wed, 01 Jun 2022 10:48 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 01 Jun 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
June OTT Release: movie and series release on ott platform in june from Ashram 3 runway 34 ardh cat ms marvel
जून में रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

मई का महीना खत्म होने में बस अब कुछ ही दिन बचे हैं। इस महीने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बहुत सी फिल्में और सीरीज आईं, जिन्होंने दर्शकों का मनोरंजन किया। वहीं, अब नया महीना शुरू होने जा रहा है और लोगों को भी नई फिल्मों और सीरीज का इंतजार है। ओटीटी प्लेटफॉर्म एक ऐसा माध्यम है, जिस पर हर किसी की पसंद के अनुसार हर भाषा में कंटेंट उपलब्ध है। हर महीने दर्शकों के लिए ओटीटी पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती हैं। ऐसे में लोग घर बैठे ही परिवार के साथ अपनी पसंदीदा फिल्में और सीरीज देख सकते हैं। जून में भी आपको ओटीटी पर भरपूर मनोरंजन मिलेगा। आइए देखते हैं जून में कौन सी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। 

June OTT Release: movie and series release on ott platform in june from Ashram 3 runway 34 ardh cat ms marvel
आश्रम 3 - फोटो : Instagram

आश्रम सीजन 3
प्लेटफॉर्म
- एमएक्स प्लेयर
रिलीज डेट- 3 जून
प्रकाश झा द्वारा निर्देशित इस सीरीज में बॉबी देओल ने बाबा निराला का किरदार निभाया है। इनके अलावा चंदन रॉय, सान्याल, अदिति पोहनकर, त्रिधा चौधरी और ईशा गुप्ता मुख्य भूमिका में हैं। इसकी कहानी आस्था और राजनीति से जुड़े बाबा निराला के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरीज के पहले दो सीजन दर्शकों को काफी पसंद आए थे। 

June OTT Release: movie and series release on ott platform in june from Ashram 3 runway 34 ardh cat ms marvel
आशिकाना - फोटो : सोशल मीडिया

आशिकाना
प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट- 6 जून
'आशिकाना' की कहानी एक पुलिस इंस्पेक्टर की है, जो एक सीरियल किलर की तलाश में है। इस बीच उसका सामना एक महिला से होता है, जिसका अतीत दिल दहला देने वाला होता है। एक तरफ मर्डर हो रहे हैं, तो दूसरी ओर ये दोनों करीब आने लगते हैं। इसमें जैन आबाद खान और खुशी दुबे मुख्य भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
June OTT Release: movie and series release on ott platform in june from Ashram 3 runway 34 ardh cat ms marvel
मिस मार्वल और फरहान अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

मिस मार्वल

प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार
रिलीज डेट- 8 जून
एमसीयू की इस फिल्म में इमान वेल्लानी मिस मार्वल का किरदार निभाएंगी। फिल्म में मिस मार्वल उर्फ कमला खान एक गेमर हैं, जिसका सपना कैप्टन मार्वल जैसा बनना है। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी नजर आएंगे। ये फिल्म अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, मलयालम और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

विज्ञापन
June OTT Release: movie and series release on ott platform in june from Ashram 3 runway 34 ardh cat ms marvel
 अर्ध - फोटो : सोशल मीडिया

अर्ध
प्लेटफॉर्म
- जी5
रिलीज डेट- 10 जून
'अर्ध' एक ऐसे जोड़े की कहानी है, जो फिल्मों और सीरियल में एक्टिंग करने के लिए मुंबई चला आता है। शिव (राजपाल यादव) को मुंबई में गुजर-बसर करने में परेशानी होती है, तो वह अपनी पत्नी (रुबीना दिलैक) के साथ ट्रांसजेंडर होने का दिखावा करने लगता है। पलाश मुच्छल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राजपाल यादव और रुबीना दिलैक के अलावा हितेन तेजवानी और कुलभूषण खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed