फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Meenakshi Sundareshwar: अभिमन्यु फंसे शादी के चक्रव्यूह में, बोले- मां रोज सुबह लाती हैं नया रिश्ता

Thu, 21 Oct 2021 05:14 PM IST
प्रतिभा सारस्वत अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Thu, 21 Oct 2021 05:14 PM IST
विज्ञापन
Meenakshi Sundareshwar: Abhimanyu trapped in the maze of marriage, said, mother brings new relationship every morning
‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ - फोटो : अमर उजाला मुंबई

भारत आने के दो साल के भीतर ही नेटफ्लिक्स का रूप, रंग और तेवर बदलने लगे हैं। ओटीटी प्रबंधन को अब समझ आने लगा है कि भारत में अगर उनको अपने ओटीटी की पहुंच और दर्शक संख्या बढ़ानी है तो उन्हें वैसी ही मनोरंजन सामग्री परोसनी होगी जैसी भारतीय परिवारों में देखी जाती है। करण जौहर की डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन कंपनी धर्माटिक की चर्चित फिल्म ‘गिल्टी’ के बाद नेटफ्लिक्स अब इसी कंपनी की अगली फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ रिलीज करने जा रही है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के समय भी इसके सितारों अभिमन्यु दासानी और सान्या मल्होत्रा से हुई बातचीत ने इस बात के ही संकेत दिए। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर नेटफिल्क्स की तरफ से ये जानकारी भी दी गई कि बीते एक साल में ओटीटी पर रूमानी फिल्में देखने वालों की संख्या में ढाई गुना इजाफा हुआ है।


Meenakshi Sundareshwar: Abhimanyu trapped in the maze of marriage, said, mother brings new relationship every morning
मीनाक्षी सुंदरेश्वर( अभिमन्यु दासानी और सान्या) - फोटो : अमर उजाला मुंबई

ट्रेलर के हिसाब से फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ एक नवविवाहित जोड़ी की कहानी बयां करती फिल्म है जिसमें लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप्स, कॅरियर को चुनने के विकल्पों और कई अन्य चुनौतियों को दिखाया गया है, जो इन दोनों के रास्ते में आती हैं। सान्या मल्होत्रा और अभिमन्यु दासानी अभिनीत इस फिल्म से विवेक सोनी बतौर निर्देशक फीचर फिल्म में डेब्यू कर रहे हैं। यह फिल्म 5 नवंबर 2021 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

Meenakshi Sundareshwar: Abhimanyu trapped in the maze of marriage, said, mother brings new relationship every morning
मीनाक्षी सुंदरेश्वर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

निर्देशक विवेक सोनी ने इस फिल्म लेकर अपने अनुभवों के बारे में कहा, '' फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में काम करके मुझे काफी कुछ सीखने को मिला है। ये फिल्म मेरे लिये हमेशा ही बेहद खास रहेगी क्योंकि यह डायरेक्टर के रूप में मेरी पहली फिल्म है। इस नई और प्यारी प्रेम कहानी को बनाने के लिये सान्या और अभिमन्यु के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं नेटफ्लिक्स के जरिये पूरी दुनिया के सामने मीनाक्षी और सुंदरेश्वर की प्रेम कहानी को प्रस्तुत करने के लिये उत्सुक हूं।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Meenakshi Sundareshwar: Abhimanyu trapped in the maze of marriage, said, mother brings new relationship every morning
मीनाक्षी सुंदरेश्वर( सान्या) - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं, इस फिल्म के बारे में अपने विचार व्यक्त करते हुये सान्या मल्होत्रा कहती हैं, ''अपनी पिछली दो फिल्मों ‘पगलैट’ और ‘लूडो’ के बाद ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ के साथ नेटफ्लिक्स पर वापसी करना मेरे लिए घर लौटने जैसा है। विवेक के निर्देशन में अभिमन्यु के साथ काम करके मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे खुशी है कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में सभी के लिये कुछ न कुछ है। दुनिया भर के दर्शकों को यह फिल्म पसंद आयेगी और वे इसके साथ जुड़ाव महसूस करेंगे।'' सान्या ने बता कि वह भी कभी लॉन्गडिस्टेंट रिलेशनशिप में रही हैं लेकिन अब ये अतीत की बात है।

विज्ञापन
Meenakshi Sundareshwar: Abhimanyu trapped in the maze of marriage, said, mother brings new relationship every morning
मीनाक्षी सुंदरेश्वर( अभिमन्यु दासानी और सान्या) - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ में सुंदरेश्वर का किरदार अदा कर रहे अभिमन्यु दासानी ने भी ट्रेलर लॉन्च पर फिल्ममेकिंग के अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने भी माना कि वह निजी जीवन में लॉन्गडिस्टेंस रिलेशनशिप का आनंद उठा चुके हैं लेकिन इन दिनों उनकी मां अभिनेत्री भाग्यश्री उनकी शादी के लिए रिश्ते तलाशती रहती हैं। अभिमन्यु के मुताबिक, ''सान्या और विवेक के साथ इस फिल्म में काम करके मुझे बहुत मजा आया। मेरे लिए यह एक जीवन बदलने वाला अनुभव रहा है। इस फिल्म में प्यार, शादी, जिंदगी में आने वाले संघर्षों और उनके बीच की हर चीज के कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। मुझे उम्मीद है कि हर किसी को यह फिल्म पसंद आएगी।''

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed