फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉम्बे बेगम्स: एनसीपीसीआर ने कई सीन पर जताई आपत्ति, नेटफ्लिक्स से स्ट्रीमिंग बंद करने को कहा

Fri, 12 Mar 2021 09:55 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 12 Mar 2021 09:55 AM IST
विज्ञापन
National Commission for Protection of Child Rights asks ott platform to stop streaming web series bombay Begum
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली वेब सीरीज और फिल्मों को लेकर विवाद थमता नहीं दिख रहा है। अब नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स को लेकर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आपत्ति जताई है और सीरीज की स्ट्रीमिंग को बंद करने के लिए कहा है।

National Commission for Protection of Child Rights asks ott platform to stop streaming web series bombay Begum
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने गुरुवार को नेटफ्लिक्स को एक नोटिस जारी किया। जिसमें उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म को 24 घंटे में एक विस्तृत एक्शन रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा है। साथ ही कहा कि अगर वह ऐसा करने में समर्थ नहीं होते हैं उचित कानूनी कार्रवाई शुरू करने के लिए वे बाध्य होंगे।

National Commission for Protection of Child Rights asks ott platform to stop streaming web series bombay Begum
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

आयोग ने वेब सीरीज में बच्चों को कथित तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत करने पर आपत्ति जताई है। आयोग ने कहा कि इस प्रकार का कॉन्टेंट न केवल युवाओं को गलत तरीके से प्रभावित करेगा बल्कि इससे बच्चों के साथ दुर्व्यवहार और शोषण भी हो सकता है। आयोग ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की जिसमें आरोप लगाया गया कि सीरीज में नाबालिगों को कैजुअल सेक्स और ड्रग्स का सेवन करते दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
National Commission for Protection of Child Rights asks ott platform to stop streaming web series bombay Begum
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

नोटिस में कहा गया है कि नेटफ्लिक्स को बच्चों के संबंध में या बच्चों के लिए किसी भी फिल्म और वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी चाहिए।। आयोग ने कहा कि 'इसलिए आपको इस मामले को सीधे देखना चाहिए और सीरीज की स्ट्रीमिंग पर तुरंत रोक लगाएं।'

विज्ञापन
National Commission for Protection of Child Rights asks ott platform to stop streaming web series bombay Begum
बॉम्बे बेगम्स - फोटो : फाइल

बता दें कि वेब सीरीज बॉम्बे बेगम्स का निर्देशन अलंकृता श्रीवास्तव ने किया है जिसमें पांच अलग अलग महिलाओं की कहानी दिखाई गई है। इस सीरीज के जरिए अभिनेत्री पूजा भट्ट लंबे समय बाद नजर आईं। पूजा भट्ट के अलावा सुहाना गोस्वामी, अमृता सुभाष, प्लाबिता बोर-ठाकुर, आध्या आनंद महत्वपूर्ण ने इसमें मुख्य भूमिका निभाई है।

विराट कोहली ने साझा की अनुष्का शर्मा के साथ की तस्वीर, बेटी के जन्म के दो महीने पूरे होने पर किया सेलिब्रेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed