{"_id":"5e59eea78ebc3ef38d71a345","slug":"netflix-upcoming-web-series-mighty-little-bheem-guilty-sitara-let-girls-dream-maska-ladies-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नेटफ्लिक्स ने की होली खेलने की तैयारी, देखिए मार्च महीने का पूरा ओटीटी कैलेंडर सिर्फ अमर उजाला पर","category":{"title":"Web Series","title_hn":"वेब सीरीज","slug":"web-series"}}
नेटफ्लिक्स ने की होली खेलने की तैयारी, देखिए मार्च महीने का पूरा ओटीटी कैलेंडर सिर्फ अमर उजाला पर
दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्मों में से एक नेटफ्लिक्स मार्च के महीने में अपने दर्शकों को मनोरंजित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगा। बच्चे, बूढ़े, जवानों और तीज-त्यौहारों सभी को ध्यान में रखकर नेटफ्लिक्स ने अपना मार्च का कैलेंडर तैयार किया है। इस महीने में दर्जनों ओरिजिनल वेब सीरीजों और फिल्मों के अलावा वह कई लोकप्रिय फीचर फिल्मों को भी अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के लिए तैयार है। मनोरंजन की शुरुआत महीने की शुरुआत के साथ ही हो जाएगी, आइए देखते हैं कुछ झलकियां नेटफ्लिक्स पर मार्च में उड़ने वाले गुलाल की।
फिल्म/ वेब सीरीज/शॉर्ट फिल्म
तारीख
ओटीटी प्लेटफॉर्म
माइटी लिटिल भीम: फेस्टीवल ऑफ कलर्स
5 मार्च
नेटफ्लिक्स
गिल्टी
6 मार्च
नेटफ्लिक्स
सितारा: लेट गर्ल्स ड्रीम
8 मार्च
नेटफ्लिक्स
मस्का
20 मार्च
नेटफ्लिक्स
लेडीज अप
27 मार्च
नेटफ्लिक्स
2 of 6
Mighty Little Bheem
- फोटो : amar ujala mumbai
माइटी लिटिल भीम: फेस्टीवल ऑफ कलर्स, 5 मार्च (वेब सीरीज)
होली का त्यौहार हो, तो हर कोई होली मनाएगा ही। फिर भला ऐसे में नेटफ्लिक्स कैसे पीछे रह जाए। वर्तमान समय में भारत के सबसे ज्यादा लोकप्रिय एनिमेटेड किरदार भीम को नेटफ्लिक्स ने अपनी एक वेब सीरीज में पिरोया है। जब सभी लोग होली के रंगों में सराबोर हो कर झूम रहे होंगे, उस वक्त छोटा भीम भी अपने चाहने वालों का स्वागत रंगों के हंगामे से करेगा।
3 of 6
Guilty
- फोटो : amar ujala mumbai
गिल्टी: 6 मार्च (फिल्म)
इस ओरिजिनल फिल्म के साथ कियारा ओटीटी पर अपनी वापसी कर रही है। फिल्म में वह एक आजाद और खुले ख्यालात की लड़की का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म की कहानी में एक लड़की का बलात्कार हो जाता है, जिसका इल्जाम वह कियारा के प्रेमी पर लगाती है। कॉलेज के इन पक्के दोस्तों की कहानी इसी घटना की छानबीन के आसपास घूमती नजर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sitara Let Girls Dream
- फोटो : amar ujala mumbai
सितारा: लेट गर्ल्स ड्रीम, 8 मार्च (शॉर्ट फिल्म)
दो बार के ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक शरमीन ओबैद चिनॉय के निर्देशन में बनी यह शॉर्ट फिल्म एक 14 साल की लड़की परी की कहानी है। इस एनिमेटेड फिल्म में परी के सपने बहुत बड़े हैं, और वह एक पायलट बनने का ख्वाब देखती है। लेकिन परी की परवरिश एक ऐसे समाज में होती है, जहां उसे सपने देखने और उन्हें साकार करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
5 of 6
maska
- फोटो : amar ujala mumbai
मस्का: 20 मार्च (फिल्म)
यह फिल्म भी सपनों की दुनिया की सैर कराती है। इस फिल्म में एक जवान लड़का है, जो फिल्मों का बड़ा कलाकार बनने के सपने देखता है। उसके संघर्ष के समय में ही एक लड़की उसकी जिंदगी में आती है, और दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। वही लड़की उस सपनों की दुनिया में खोए लड़के को सपने देखने और भ्रम पैदा होने में अंतर बताती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।