सब्सक्राइब करें

OTT: मार्वल की ‘Eternals’ से 'लोन स्टार' तक, इस महीने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होंगी ये फिल्में व वेब सीरीज

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 03 Jan 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
OTT From Marvels Eternals to Lone Star  these movies will be released on Disney Plus Hotstar in January
सीरीज और फिल्म्स - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2022 का हर किसी ने दिल खोलकर स्वागत किया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए पिछला साल यानी 2021 काफी खास रहा था क्योंकि बीते साल ओटीटी पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्मों ने लोगों का मनोरंजन किया था और इस साल भी ओटीटी अपने दर्शकों को निराश नहीं करने वाला है। साल के पहले महीने यानी जनवरी में ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में आने वाली हैं, जिसे देखकर दर्शकों का दिल खुश हो जाएगा। इस महीने डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज लोगों का मनोरंजन करने के लिए हैं, जिसमें इटरनल्स, दिस इज अस, अबॉट एलीमेंट्री, आइस एज की द एडवेंचर्स ऑफ़ बक वाइल्ड आदि शामिल हैं। आइए आपको सबके बारे में एक-एक करके बताते हैं।





 
इटरनल्स (12 जनवरी)
मार्वल की ‘इटरनल्स’ इसी महीने यानी कि 12 जनवरी 2022 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म को लेकर भारत में भी जबरदस्त क्रेज था। ‘इटरनल्स’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में भी स्ट्रीम होगी। फिल्म में जेमा चान और सरसी भूमिका में नजर आएंगे। तो वहीं, रिचर्ड मैडेन इक्कारिस की भूमिका निभा रहे हैं।

Trending Videos
OTT From Marvels Eternals to Lone Star  these movies will be released on Disney Plus Hotstar in January
लोन स्टार - फोटो : सोशल मीडिया

9-1-1: लॉन स्टार (4 जनवरी) – एफएक्स स्टूडियो
एफएक्स स्टूडियो की वेब सीरीज 9-1-1: लोन स्टार के दो सीजन पहले रिलीज हो चुके हैं और अब ये वेब सीरीज अपने तीसरे सीजन के साथ दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है। ये वेब सीरीज 4 जनवरी को दर्शकों के बीच आ रही है। सीजन 3 एक बहुत सारे एपिसोड के साथ शुरू हो रहा है, जिसमें सब जंगली होते हुए नजर आएगा। इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था, जिसने रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और सीजन 2 को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में रॉब लोव, जीना टोरेस, रोनेन रुबिनस्टीन, सिएरा मैकक्लेन, जिम पैरैक, नताचा करम समेत कई सितारे नजर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
OTT From Marvels Eternals to Lone Star  these movies will be released on Disney Plus Hotstar in January
दिस इज अस - फोटो : सोशल मीडिया

दिस इज अस (5 जनवरी) - एफएक्स स्टूडियो
'दिस इज अस' एक पॉपुलर ड्रामा वेब सीरीज है, जिसके अब तक पांच सीजन आ चुके हैं और सभी को दर्शकों द्वारा बेहद प्यार मिला है। इस सीरीज में पियर्सन परिवार की कहानी दिखाई गई है। सीरीज के पांचवें सीजन के खत्म होने पर दर्शक यकीनन दुखी हो गए थे लेकिन अब सभी ये जानने के लिए उत्साहित हैं कि आने वाले सीजन में उन्हें क्या देखने को मिलेगा। इस सीरीज में देखने को मिला था कि छोटी-छोटी घटनाएं हमारे जीवन को कैसे प्रभावित करती हैं। इसमें मैंडी मूर, माईलो वेंटीमिग्लिया, स्टर्लिंग के ब्राउन, क्रिसी मेट्ज़, जस्टिन हर्ले, सुसान केलेची वॉटसन, क्रिस सुलिवन और जॉन ह्यूर्टस नजर आएंगे।

OTT From Marvels Eternals to Lone Star  these movies will be released on Disney Plus Hotstar in January
अबॉट एलीमेंट्री - फोटो : सोशल मीडिया

अबॉट एलीमेंट्री (5 जनवरी) - एबीसी स्टूडियो
एसीबी स्टूडियो की ‘अबॉट एलीमेंट्री’ एक कॉमेडी वेब सीरीज है, जिसमें शिक्षकों का एक ग्रुप है और दूसरी तरफ एक प्रिंसिपल है। इस सीरीज में शिक्षक सभी परेशानियों का सामना करते हुए अपने छात्रों को पढ़ाते हैं। वह सभी अपने छात्रों को जीवन में सफल होने में मदद करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। इस सीरीज में फिलाडेल्फिया पब्लिक स्कूल की कहानी दर्शकों का मनोरंजन करेगी। इसमें क्विंटा ब्रूनसन, टेलर जेम्स विलियम्स, जानेल जेम्स अपनी एक्टिंग से फैंस को खुश करेंगे।


 

विज्ञापन
OTT From Marvels Eternals to Lone Star  these movies will be released on Disney Plus Hotstar in January
प्रॉमिस्ड लैंड - फोटो : सोशल मीडिया

प्रॉमिस्ड लैंड  (25 जनवरी) – एबीसी स्टूडियो
इस वेब सीरीज में सत्ता और पैसों की कहानी देखने को मिलेगी। कहानी में लैटिनक्स परिवार होगा, जो सोनोमा घाटी में धन और सत्ता के लिए होड़ करेगा। ये कहानी पीढ़ी-द-पीढ़ी की है। इस सीरीज में जॉन ऑर्टिज़, सेसिलिया सुआरेज़, ऑगस्टो एगुइलेरा, क्रिस्टीना ओचोआ, मारियल मोलिनो नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed