फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Panchayat 3: 'पंचायत' के सीजन-3 में होगी सचिवजी और रिंकी की शादी? डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने दिया ये जवाब

Sun, 05 Jun 2022 02:45 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 02:45 AM IST
सार

'पंचायत' सर्वश्रेष्ठ हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज में से एक बन गई है। इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक ने अभिनय किया है। 

विज्ञापन
Panchayat 3: will Sachivji and Rinki get married in season 3 of Panchayat? Director Deepak Kumar Mishra gave this answer
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पंचायत' सर्वश्रेष्ठ हिंदी कॉमेडी-ड्रामा वेब सीरीज में से एक बन गई है। इस वेब सीरीज में जितेंद्र कुमार, रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, चंदन रॉय और फैसल मलिक ने अभिनय किया है। अमेजन प्राइम वीडियो के लिए प्रोडक्शन कंपनी 'द वायरल फीवर' (टीवीएफ) ने इस सीरीज का निर्माण किया है। 'पंचायत' का हाल ही में 'दूसरा सीजन' जारी किया गया था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। अब दर्शक इसके तीसरे सीजन का बेसब्री इंतजार कर रहे हैं।  

Panchayat 3: will Sachivji and Rinki get married in season 3 of Panchayat? Director Deepak Kumar Mishra gave this answer
पंचायत 2 - फोटो : सोशल मीडिया

'पंचायत' एक इंजीनियरिंग छात्र अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) के जीवन पर आधारित है जो उत्तर प्रदेश के एक सुदूर फुलेरा गांव में पंचायत सचिव बनता है। अभिषेक बेहतर नौकरी के विकल्पों की कमी के कारण पंचायत सचिव के पद को जॉइन करता है। 'पंचायत 2' पर प्रशंसकों और आलोचकों ने निर्माताओं पर खूब प्यार बरसाया। 'पंचायत' के निर्माता ने जबसे तीसरे सीजन को जारी करने की पुष्टि की है तबसे फैन्स इसका इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। 'पंचायत' के फैन्स स्टोरी और रिलीज की तारीख जानने के लिए उत्सकु हैं।

Panchayat 3: will Sachivji and Rinki get married in season 3 of Panchayat? Director Deepak Kumar Mishra gave this answer
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि 'पंचायत' के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने ये नहीं बताया है कि इसका तीसरा सीजन कब आएगा। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे इसका तीसरा सीजन बनाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन इसे लेकर उन्हें कोई जल्दबाजी नहीं है। मिश्रा ने बताया कि 'सीजन 3' बेशक आएगा लेकिन इसमें समय लगेगा। अभी हमारे पास दो सीजन की जिम्मेदारी है और हमें इसी तरह परफॉर्मेंस और स्क्रिप्ट पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करना होगा। इस तरह यह अपना समय लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Panchayat 3: will Sachivji and Rinki get married in season 3 of Panchayat? Director Deepak Kumar Mishra gave this answer
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पंचायत' के मुख्य पात्रों अभिषेक और रिंकी (जितेंद्र कुमार और सांविका) पर टिप्पणी करते हुए निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा ने 'पंचायत' के तीसरे सीजन में उनके रोमांटिक ट्रैक पर प्रकाश डाला है। दूसरे सीजन में उन्होंने (पंचायत सचिव अभिषेक और रिंकी) शादी नहीं की थी। उन्होंने आगे बताया कि पंचायत के सीजन तीन में धीरे-धीरे ऐसा होता हुआ दिखेगा। उन्होंने आगे कहा, ''जैसा कि मैंने कहा, हर चीज का अपना समय लगता है। गांव की प्रकृति की तरह ही सबकुछ धीमी गति से होगा। धीरे-धीरे सब होगा।"

विज्ञापन
Panchayat 3: will Sachivji and Rinki get married in season 3 of Panchayat? Director Deepak Kumar Mishra gave this answer
वेब सीरीज पंचायत 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'पंचायत' की सफलता को लेकर उन्होंने कहा, यह शो की सादगी की वजह से हुआ है। शो का नाम भी पंचायत इसे यही सादगी देने की वजह से रखा गया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों ओटीटी पर क्रूर हिंसा वाली वेब सीरीज की भरमार है। ऐसे में 'पंचायत' की सादगी ही उसे अलग बनाती है। 'पंचायत' के हर किरदार में लोग खुद को देख पाते हैं। इन घटनाओं से खुद को जोड़ पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed