फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

POISON SEASON 2 on ZEE5: अपराध के आसमान पर निकला नया आफताब, थ्रिलर की ये रोशनी दिल खुश कर देगी

Mon, 19 Oct 2020 01:08 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला बिंदास फीचर
अमर उजाला बिंदास फीचर Published by: shrilata biswas Updated Mon, 19 Oct 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
Poison season 2 on zee5 Aftab Shivdasani Raai Laxmi starrer
पॉयजन 2 - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

Web Series Review: पॉयजन सीजन 2


कलाकार: आफताब शिवदासानी, राय लक्ष्मी, पूजा चोपड़ा, राहुल देव आदि।
निर्देशक: विशाल पांड्या
लेखक: रेहान खान
ओटीटी: ZEE5
रेटिंग: ***1/2
जी5 की टीम जोश में है। अच्छी देसी कहानियों को फ्रेंचाइजी में बदलने में इसने महारत हासिल कर ली है। सही समय पर सही कंटेंट में निवेश करने की इस रणनीति ने इसे फायदा भी खूब पहुंचाया है। जी5 ने ‘रंगबाज’, ‘कोड एम’, ‘अभय’ और ‘पॉयजन’ जैसी सीरीज से थ्रिलर कैटेगरी में अपनी ब्रांडिंग नंबर वन कर ली है और इन सीरीज के नए सीजन में कहानी कहने का तरीका, इसे फिल्माने का अंदाज और कलाकारों का चयन, सब अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता जा रहा है।

Poison season 2 on zee5 Aftab Shivdasani Raai Laxmi starrer
पॉयजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

#RevengeNeverEnds की टैगलाइन के साथ आया जी5 की वेब सीरीज ‘पॉयजन 2’ इसी पंरपरा को आगे बढ़ाता दिख रहा है। यूं लगता है जैसे कि जयवीर की रूह इस बार आदित्य का चोला धरकर बदला लेने लौटी है। सारा, हर्ष और ऑस्कर की अपनी अलग जोश टीम है। आदित्य सिंहानिया की कहानी में एंट्री धमाकेदार है। सारा उसकी तरफ आकर्षित होती है। विरोधी टीम की चाल में आदित्य की ये लंगड़ी काम कर जाती है। टोनी की नजर भी आदित्य पर पड़ती है। दोनों का एक साझा अतीत भी है। मामला करवटें लेता है। आदित्य के जीवन में ईशा की एंट्री होती है। खेल जो शतरंज की बिसात सा लगता था, वह जिंदगी और मौत का खेल बन जाता है। बीच में कुछ सांसों की रफ्तार तेज कर देने वाले सीन हैं, तो कुछ रगों में खून की रफ्तार बढ़ा देने वाला मसाला भी है।

Poison season 2 on zee5 Aftab Shivdasani Raai Laxmi starrer
पॉयजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘पॉयजन 2’ बिंज वॉचिंग का परफेक्ट मटीरियल है। आफताब शिवदासानी की डिजिटल दुनिया में ये बोहनी असरदार है। उनका अपना एक चार्म रहा है। मासूम से दिखने वाले चेहरे के पीछे शैतानियों वाले किरदार में आफताब बिल्कुल फिट दिखे हैं। उनके किरदार का ग्राफ इस सीजन में इसके राइटर ने ऐसा रखा है कि आखिर तक समझ नहीं आता कि अब क्या होने वाला है। सीजन का हर एपीसोड एक ऐसे सवाल पर आकर थमता है कि दर्शक अगला एपिसोड छोड़कर उठ ही नहीं सकता है। यही इसके लेखक रेहान खान और निर्देशक विशाल पांड्या की जीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Poison season 2 on zee5 Aftab Shivdasani Raai Laxmi starrer
पॉयजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वेब सीरीज ‘पॉयजन 2’ में इसके मेकर्स ने इस सीरीज की कामुकता का स्तर भी काफी कुछ ऊपर किया है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार निर्देशक ने सीरीज के अंतरंग दृश्यों को काफी कलात्मक तरीके से फिल्माया है। राय लक्ष्मी और पूजा चोपड़ा को वेब सीरीज ‘पॉयजन 2’ में अपना अभिनय और अपना हुस्न दोनों दिखाने का भरपूर मौका मिला है। कहानी के रोमांच और रहस्य में सुंदरता और सनसनी का ये सम्मिश्रण डिजिटल मनोरंजन का असली हथियार भी है। पूरी सीरीज में राहुल देव के किरदार का अपना एक अलग मनोवैज्ञानिक असर बना रहता है। और, सीरीज के हीरो के साथ चलने वाली उनकी समानांतर कहानी इसे रोचक बनाए रखती है।

विज्ञापन
Poison season 2 on zee5 Aftab Shivdasani Raai Laxmi starrer
पॉयजन 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जी5 की फ्रेंचाइजी सीरीज की ये नई पेशकश सही समय पर फोड़ा गया सही नारियल है। इसमें कुछ किरदार कड़क हैं तो कुछ बेहद मुलायम और सहनशील। कहानी के किरदारों के बीच भावनाओं का पानी एक नए उफान के साथ मौजूद है। कुल मिलाकर इस फेस्टिव सीजन में वेब सीरीज ‘पॉयजन 2’ एक परफेक्ट बिंज वॉच पर खरी उतरती है।

वेब सीरीज ‘पॉयजन 2’ आप यहां देख सकते हैं..
https://www.zee5.com/zee5originals/details/poison/0-6-1558

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed