इस साल ओटीटी पर लगभग 400 फिल्में और वेब सीरीज का प्रसारण हुआ। इनमें से कुछ ने तो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तो वहीं कुछ कब आईं और कब चली गईं किसी को पता भी नहीं चला। हालांकि इनमें से एक सीरीज ऐसी है जिसने दर्शकों का सबसे ज्यादा मनोरंजन किया है। इस साल रिलीज हुई किस वेब सीरीज ने आपका दिल जीता? अमर उजाला के पोल में इस सवाल के जवाब में ज्यादातर पाठकों ने 'द फैमिली मैन' के सीजन 2 को बेहतरीन बताया। 36.93%लोगों ने 'द फैमिली मैन 2' को अब तक की सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली सीरीज बताया है। चलिए जानते हैं कौन सी सीरीज को दर्शकों ने कितना पसंद किया।
Amar Ujala Poll: ये हैं इस साल की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज, मनी हाइस्ट ने इस नंबर पर बनाई जगह
अमर उजाला की पॉपुलर वेब सीरीज में पहले नंबर पर जगह बनाई है मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन सीजन 2 (The Family Man 2) ने। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही इसने तहलका मचा दिया था। इस सीरीज को 36.93% वोट के साथ फैंस ने पहला स्थान दिया। बता दें कि राज और डीके द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज के पहले सीजन को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। लोगों ने 'द फैमिली मैन 2' को अब तक की सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाली सीरीज बताया है।
अमर उजाला की पॉपुलर वेब सीरीज में दूसरे नंबर पर रही मनी हाइस्ट। नेटफ्लिक्स पर रिलीज मनी हाइस्ट की अंतिम पांच कड़ियों का रोमांच जबर्दस्त है। मनी हाइस्ट का आखिरी सीजन दो भागों में बांटा गया था। पहले भाग में 5 एपिसोड्स थे और आखिरी भाग में भी पांच एपिसोड्स हैं। तमाम उतार-चढ़ावों-आसुंओं और तनाव के बीच आखिर में इस सीरीज ने दर्शकों के चेहरे पर मुस्कान छोड़ी, यही इसकी खासियत है।
अमर उजाला की पॉपुलर वेब सीरीज में तीसरे नंबर पर रही स्क्विड गेम। दुनियाभर में यह सीरीज सबसे अधिक देखी जाने वाली सीरीजों के बीच अपनी जगह बना चुकी है। पूरी दुनिया में खलबली मचाने वाली सीरीज ‘स्क्विड गेम’ एक रहस्यमयी खेल के जरिए खतरे के घेरे में फंसे उन लोगों तक जाता है जिन्हें पैसे की सख्त जरूरत होती है। 456 प्रतिभागी एक सीक्रेट लोकेशन पर बंद हो जाते हैं जहां वे 45.6 बिलियन दक्षिण कोरियाई मुद्रा जीतने के लिए गेम खेलते हैं।
'इनसाइड एज' का तीसरा सीजन अमेजन पर रिलीज हुआ। इससे पहले इसके दो सीजन भी पसंद किए गए थे। क्रिकेट बनी यह वेब सीरीज खेल में होने पावर, मनी, फेम के गेम को उजागर करती है। इनसाइड एज सीजन 3 में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, सयानी गुप्ता, तनुज विरवानी, सपना पब्बी समेत कई कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह अमर उजाला की चौथी सबसे लोकप्रिय सीरीज है।